{"_id":"628b649cf2254324af4e77e1","slug":"elon-musk-says-environment-is-fine-even-if-we-doubled-size-of-humans-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: पर्यावरण सुरक्षा के लिए मस्क ने दिया अनोखा तर्क, कहा- ज्यादा बच्चे पैदा करना जरूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Elon Musk: पर्यावरण सुरक्षा के लिए मस्क ने दिया अनोखा तर्क, कहा- ज्यादा बच्चे पैदा करना जरूरी
Mon, 23 May 2022 04:11 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 May 2022 04:11 PM IST
सार
टेस्ला सीईओ ने का कि कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि कम बच्चे पैदा करना हमारे पर्यावरण के लिए अच्छा है। ये बात बिल्कुल बकवास है. अगर हम इंसानों के आकार को दोगुना कर दें, तो भी पर्यावरण ज्यादा ठीक रहेगा।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहने वाले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला व स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने फिर ऐसी बात कही है, जो सुर्खियों में है। दरअसल, उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को लेकर जो तर्क दिया वो वायरल हो गया। मस्क ने कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करना पर्यावरण के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
सभ्यता बचाने के लिए बताया आवश्यक
टेस्ला सीईओ ने का कि कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि कम बच्चे पैदा करना हमारे पर्यावरण के लिए अच्छा है। ये बात बिल्कुल बकवास है. अगर हम इंसानों के आकार को दोगुना कर दें, तो भी पर्यावरण ज्यादा ठीक रहेगा। मस्क ने अपना अनोखा तर्क देते हुए कहा कि सभ्यता को बचाने के लिए बच्चे पैदा करना जरूरी है और ग्रह पर मनुष्यों की संख्या दोगुनी होने पर पर्यावरण ठीक रहेगा।
विज्ञापन
सात बच्चों के पिता हैं एलन मस्क
सात बच्चों के पिता एलन मस्क ने कहा कि आज के आधुनिक माता-पिता ज्याद बच्चे पैदा करने से कतराते हैं और कई तरह के तर्क देते हैं, लेकिन ये पूरी तरह बकवास है। आपको बता दें कि मस्क ऑनलाइन आयोजित एक ऑल-इन समिट में बोल रहे थे। उन्होंने इस दौरान जापान में घटती जन्म दर का उदाहरण पेश किया। जहां बीते साल आबादी 600,000 कम हो गई है।
विज्ञापन