फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes 2024 Richest List Elon Musk Becomes Richest Person Again Mukesh Ambani Gautam Adani Out of Top 10

Forbes 2024 list: मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी व गौतम अदाणी शीर्ष-10 से बाहर

Fri, 31 May 2024 06:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 31 May 2024 06:46 AM IST
सार

फोर्ब्स 2024 की सूची के अनुसार, एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। वहीं, भारत की बात करें तो दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। शीर्ष-10 अमीर व्यक्तियों की सूची में अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 200 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
Forbes 2024 Richest List Elon Musk Becomes Richest Person Again Mukesh Ambani Gautam Adani Out of Top 10
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क - फोटो : एएनआई

विस्तार

एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, मस्क के पास कुल 209.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने फ्रांस के टाइकून बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे पायदान पर काबिज अर्नाल्ट के पास 204.3 अरब डॉलर की संपत्ति हैं।

विज्ञापन


भारत की बात करें तो दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से मुकेश अंबानी बाहर हो गए हैं। शीर्ष-10 अमीर व्यक्तियों की सूची में अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 200 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। जुकरबर्ग के पास 164.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
विज्ञापन


मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की गिरावट
मुकेश अंबानी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इस गिरावट के चलते वह सूची में 12वें नंबर पर खिसक गए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 112.8 अरब डॉलर है। वहीं अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी की नेटवर्थ में 10 लाख डॉलर की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद उनकी कुल संपत्ति 86.2 अरब डॉलर हो गई है। गौतम अदाणी दुनिया के अमीर व्यक्ति की लिस्ट में 18वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क को उनके नए स्टार्टअप की वजह से हुआ फायदा
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार मस्क को उनकी नई स्टार्टअप कंपनी एक्सएआई की वजह से फायदा हुआ है। इसे उन्होंने पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। यह एआई अपने ग्रोक चैटबॉट के लिए प्रसिद्ध है। मस्क की कंपनी ने 6 अरब डॉलर जुटाए हैं। अगले दिन ट्वीट में मस्क ने इंजीनियरों को आमंत्रित किया कि 'यदि आप ब्रह्मांड को समझने के हमारे मिशन में विश्वास करते हैं, तो एक्सएआई से जुड़ें।


यदि चौथे स्थान पर जुकरबर्ग के बाद देखें तो 148 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर लैरी एलिसन हैं। सॉफ्टवेयर निर्माता माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 129.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें और 10वें स्थान पर स्टीव बाल्मर है, जिनकी नेटवर्थ 126.5 अरब डॉलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed