फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   electric products like Mobiles TVs laptops Computers may Be Cheaper In This Festive Season

Electronic Products: सस्ते हो सकते हैं टीवी, कंप्यूटर और स्मार्टफोन, कलपुर्जों के दाम 80 प्रतिशत तक घटे

Sat, 17 Jun 2023 05:20 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Jun 2023 05:20 AM IST
सार

भारत में टीवी, मोबाइल फोन के कैमरे, चिप जैसे उत्पादों की मांग पिछले साल की दिवाली के बाद से कम हो गई है, क्योंकि ग्राहकों ने ज्यादा महंगाई, ब्याज दरों में वृद्धि और तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के नुकसान के कारण खर्च कम कर दिया है।
 

विज्ञापन
electric products like Mobiles TVs laptops Computers may Be Cheaper In This Festive Season
Smartphones - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अगर आप टीवी, कंप्यूटर और स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनियां इन उत्पादों के दाम जल्द घटा सकती हैं। दरअसल, पिछले 12 महीने से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग में कमी आई है। वहीं, कोविड काल में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची माल ढुलाई की लागत अब घटकर करीब 10 फीसदी रह गई है। इसके साथ ही इन उत्पादों से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कीमतों में भी 60-80 फीसदी तक की गिरावट आई है। यही कारण है कि कंपनियां अब मांग बढ़ाने के लिए इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए कीमतें घटा सकती हैं।

विज्ञापन


इसलिए पड़ा मांग पर असर
भारत में टीवी, मोबाइल फोन के कैमरे, चिप जैसे उत्पादों की मांग पिछले साल की दिवाली के बाद से कम हो गई है, क्योंकि ग्राहकों ने ज्यादा महंगाई, ब्याज दरों में वृद्धि और तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के नुकसान के कारण खर्च कम कर दिया है। जनवरी से मार्च तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में साल-दर-साल 16 फीसदी व कंप्यूटर बाजार में 30 फीसदी की गिरावट हुई है।
विज्ञापन


साढ़े छह लाख रुपये के मुकाबले माल ढुलाई 70 हजार तक आई
कोविड के दौरान चीन से कलपुर्जों की कंटेनरों से ढुलाई की लागत साढ़े छह लाख रुपये प्रति कंटेनर तक पहुंच गई थी। यह अब घटकर 70 हजार से 80 हजार रुपये तक रह गई है। साथ ही, सेमीकंडक्टर चिप और कैमरा मॉड्यूल सहित सभी स्मार्टफोन कलपुर्जों की कीमतें अब तक के निचले स्तर पर हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और माल ढुलाई की कीमतें लगभग उसी स्तर पर हैं, जितनी कोविड से पहले थीं। कुछ मामलों में मांग में वैश्विक गिरावट और कुछ देशों में मंदी के कारण भी कीमतें कम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ सकता है कंपनियों का लाभ मार्जिन
लागत घटने से इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों का परिचालन लाभ मार्जिन भी बढ़ सकता है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज, हैवेल्स और ब्लू स्टार जैसी कंपनियों ने पिछली तिमाही के वित्तीय परिणाम में यह संकेत दिया था कि इस साल उनके मार्जिन में सुधार की संभावना है।


ऐतिहासिक स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग, वित्तीय और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचकर बंद हुए। सेंसेक्स 466.95 अंक चढ़कर 63,384.58 पर बंद हुआ। निफ्टी 137.90 अंक के साथ 18,826 पर बंद हुआ। एक दिसंबर, 2022 को सेंसेक्स 63,284.19 और निफ्टी 18,812.50 के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed