फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   eight out of 11 ipo gave maximum returns to investors

2019 में आए आईपीओ ने भरी निवेशकों की झोली, 11 में आठ ने दिया 95 फीसदी तक रिटर्न

Sun, 06 Oct 2019 04:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sun, 06 Oct 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
eight out of 11 ipo gave maximum returns to investors
आईपीओ

वर्ष 2019 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए कमाई के लिहाज से शानदार साबित हुए हैं। इस साल शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद 70 फीसदी नई कंपनियों के शेयर निर्गम मूल्य की तुलना में 70 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। ये शेयर अपने शेयरधारकों को 95 फीसदी तक रिटर्न दे चुके हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव, अर्थव्यवस्था में सुस्ती, निवेशकों में कमजोर धारणा और विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली सहित कई कारणों से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव के बावजूद अच्छे आईपीओ की मांग हमेशा ही रहती है।
विज्ञापन


नई सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों के प्रदर्शन पर आधारित विश्लेषण के मुताबिक, वर्ष 2019 में सूचीबद्ध 11 कंपनियों में से आठ आईपीओ निर्गम मूल्य की तुलना में सात से 95 फीसदी की मजबूती दर्ज कर चुके हैं, जबकि बाकी तीन आईपीओ निवेशकों को लुभाने में नाकाम रहे हैं और वे इस समय निर्गम मूल्य से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियामार्ट इंटरनेश ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

जुलाई में बाजार में आगाज करने वाले इंडियामार्ट इंटरमेश के शेयर मूल्य में सबसे ज्यादा मजबूत देखने को मिली, जो निर्गम मूल्य की तुलना में बीएसई पर 95 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। इसके बाद निओजेन केमिकल्स निवेशकों को 76 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। वहीं ऐफले (इंडिया) लि. और मेट्रोपोलिस हैल्थकेयर ने निवेशकों को क्रमश: 49 फीसदी और 40 फीसदी रिटर्न दिया।



इसके अलावा पॉलीकैब इंडिया, रेल विकास निगम, छालेत होटल्स और स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल ने क्रमश: 24 फीसदी, 21 फीसदी, 12 फीसदी और सात फीसदी रिटर्न दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed