फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   edible oil prices have significantly increased in the country soar to 11 year high

Edible oil: जनता परेशान: चरम पर है महंगाई, 11 साल में सबसे महंगे हुए खाद्य तेलों के दाम

Wed, 26 May 2021 04:00 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 26 May 2021 04:00 PM IST
सार

स्टेट सिविल सप्लाईज डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, देश में खाद्य तेल के मासिक औसत दाम जनवरी 2010 से अब तक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
edible oil prices have significantly increased in the country soar to 11 year high
खाद्य तेलों के दाम - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना के चलते बंदी की वजह से कई लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। काम बंद होने से वह अपने गांव की ओर लौट गए। वहीं लॉकडान के बीच बढ़ती महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। दैनिक क्रिया में प्रयोग किए जाने से लेकर खाद्य तेल तक काफी महंगे हो गए हैं। तेल की बढ़ी कीमत ने भोजन का जायका बिगाड़ दिया है। इससे गृहणियां परेशान है। लोगों को घर का खर्च भी चलाना मुश्किल हो रहा है। महंगाई के इस दौरान में बस किसी तरह से लोग जीवन-यापन करने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस महीने खाद्य तेलों के दाम पिछले एक दशक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। स्टेट सिविल सप्लाईज डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, देश में खाद्य तेल के मासिक औसत दाम जनवरी 2010 से अब तक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


इतनी हुई खाद्य तेलों की कीमत

  • डाटा के अनुसार, मई में सरसों के तेल का औसत दाम 164.44 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। पिछले साल मई से यह 39 फीसदी अधिक है। तब सरसों का तेल 118.25 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं मई 2010 में यह 63.05 रुपये प्रति किलोग्राम था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पाम ऑयल की बात करें, तो यह भी भारत के कई घरों में इस्तेमाल किया जाता है। मई में इसका औसत दाम 131.69 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यह पिछले साल के मुकाबले 49 फीसदी अधिक है। मई 2020 में पाम ऑयल की औसत कीमत 88.27 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अप्रैल 2010 में यह 49.13 रुपये प्रति किलोग्राम था। 
  • इस महीने मूंगफली के तेल का औसत दाम 175.55 रुपये रहा।
  • वनस्पति की कीमत 128.7 रुपये रही। 
  • सोयाबीन तेल 148.27 रुपये का हो गया। 
  • सनफ्लावर तेल 169.54 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इन तेलों के औसत दाम में 19 से 52 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  

मालूम हो कि सोमवार को खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने खाद्य तेलों की बढ़ती कीमत को लेकर इसमें शामिल सभी पक्षों के साथ बैठक की थी। इस दौरान विभाग ने राज्यों और व्यापारों से खाद्य तेलों के दाम में कमी लाने के लिए कदम उठाने को कहा। भारत में खाद्य तेल का 60 फीसदी से अधिक का आयात विदेशों से होता है इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों के साथ इसको जोड़कर देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed