फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED seizes cash, luxury cars in case against ex-promoters of Kwality Ltd

ED Action: देश के बड़े आइसक्रीम ब्रांड के पूर्व प्रमोटरों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, नकदी और लग्जरी कारें जब्त

Fri, 29 Nov 2024 02:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Nov 2024 02:19 PM IST
सार

ED Action: ईडी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने डेयरी कंपनी क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रवर्तकों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 1.3 करोड़ रुपये नकद और मुखौटा कंपनियों से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लगभग 6.5 करोड़ रुपये मूल्य की लग्जरी कारें और डीमैट खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
ED seizes cash, luxury cars in case against ex-promoters of Kwality Ltd
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने 1,400 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में डेयरी कंपनी क्वालिटी लिमिटेड के पूर्व प्रवर्तकों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 1.3 करोड़ रुपये नकद और मुखौटा कंपनियों से जुड़े साक्ष्य जब्त किए हैं। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ईडी के बयान के अनुसार,धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लगभग 6.5 करोड़ रुपये मूल्य की लग्जरी कारें और डीमैट खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


संघीय एजेंसी ने इस मामले में 27 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में 15 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें संजय ढींगरा और सिद्धांत गुप्ता जैसे पूर्ववर्ती कंपनी के प्रमोटरों और निदेशकों के परिसरों के अलावा उनसे संबंधित कुछ "शेल" (कागजी) कंपनियों के परिसर भी शामिल थे।
विज्ञापन


क्वालिटी लिमिटेड का परिसमापन (लिक्विडेशन) हो चुका है और अब यह नए मालिकों के पास है। ईडी का मामला सितंबर 2020 में सीबीआई की ओर से उक्त प्रमोटरों और क्वालिटी लिमिटेड के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर से उपजा है, जो दूध, आइसक्रीम और अन्य डेयरी उत्पादों के प्रसंस्करण और व्यापार में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उक्त पूर्ववर्ती कंपनी ने अपने निदेशकों के माध्यम से बिक्री, खरीद, देनदारों और लेनदारों के बारे में "गलत जानकारी" देकर खातों में "फर्जीवाड़ा और जालसाजी" की और बाद में बैंकों के एक संघ से 1400.62 करोड़ रुपये की "धोखाधड़ी" की।

ईडी के अनुसार जांच में पता चला कि आरोपियों ने बिक्री और देनदारियों को "अधिक" दिखाने के लिए खातों में "हेरफेर" की। एजेंसी के अनुसार, "फैक्ट्री परिसर में माल की वास्तविक डिलीवरी या रसीद के बिना ही भारी मात्रा में व्यापार (बिक्री और खरीद) किया गया।" जांच में यह भी पाया गया कि  "फर्जी" कंपनियों की ओर से "फर्जी" मालिकों के माध्यम से ऋण लिया गया, लेकिन ऐसे धन का उपयोग पूर्ववर्ती क्वालिटी लिमिटेड के निर्देशों के अनुसार किया गया। ईडी ने आरोप लगाया, "उक्त कार्यप्रणाली के माध्यम से डायवर्ट की गई धनराशि को उसके स्रोत को छिपाने के लिए प्रसारित और स्तरित किया गया तथा प्रमोटरों के निर्देशानुसार विभिन्न खातों में भेजा गया..."


एजेंसी ने कहा कि छापेमारी के दौरान 1.3 करोड़ रुपये नकद और प्रमोटरों द्वारा कई "शेल" कंपनियों के माध्यम से रखी गई संपत्तियों और बैंक खातों से संबंधित "साक्ष्य" जब्त किए गए। एजेंसी ने तलाशी के दौरान पोर्श, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी कुछ लग्जरी कारें (जिनकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है) और 2.5 करोड़ रुपये के डीमैट खाते भी जब्त कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed