फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED searches 2 former IL&FS auditors in connection with money-laundering case

ED Action: ईडी ने IL&FS के दो ऑडिटर्स के ठिकानों पर की छापेमारी, मनी लॉड्रिंग के मामले में कार्रवाई

Wed, 10 May 2023 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 10 May 2023 06:00 PM IST
सार

ED Action: ईडी की यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय की ओर से IL&FS पूर्व ऑडिटर दोनों कंपनियों के खिलाफ एसएफआईओ जांच रद्द करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द करने के एक सप्ताह बाद की गई है। जिससे कंपनी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त हुआ और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) को उनके खिलाफ अपनी जांच आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई।

विज्ञापन
ED searches 2 former IL&FS auditors in connection with money-laundering case
IL&FS

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने IL&FS की दो पूर्व ऑडिटर कंपनियों बीएसआर एंड एसोसिएट्स और डेलॉयट हास्किंस एंड सेल्स के खिलाफ बुनियादी ढांचा विकास व वित्त कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं की धन शोधन जांच के सिलसिले में बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मुंबई में दोनों ऑडिटरों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन

आईएलएंडएफएस ने 2018 में दी थी दिवालिया होने की अर्जी

यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय की ओर से IL&FS पूर्व ऑडिटर दोनों कंपनियों के खिलाफ एसएफआईओ जांच रद्द करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द करने के एक सप्ताह बाद की गई है। जिससे कंपनी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त हुआ और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) को उनके खिलाफ अपनी जांच आगे बढ़ाने की अनुमति मिल गई। इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (आईएलएंडएफएस) ने 2018 में दिवालिया होने की अर्जी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed