फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raids Kerala man accused of duping Qatar bank

ED: कतर स्थित बैंक के साथ 61 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर केरल में बेनामी निवेश, ईडी ने चलाया छापेमारी अभियान

Mon, 02 Sep 2024 06:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 02 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

ED: जांच एजेंसी के अनुसार धनशोधन का यह मामला क्राइम ब्रांच और केरल पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू, कन्नूर और कसरागोड जिले) की ओर से दर्ज एफआईआर से सामने आया है। चक्कारथ कन्नूर के थुवाकुन्नू का रहने वाला है और दोहा में ग्रांट मार्ट ट्रेडिंग नामक फर्म का संचालन करता है।

विज्ञापन
ED raids Kerala man accused of duping Qatar bank
ईडी - फोटो : ANI

विस्तार

कतर स्थित एक बैंक के साथ धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी व्यक्ति पर 61 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप है। जांच एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि 28 अगस्त को राज्य में तीन स्थानों पर आवासीय परिसरों में छापेमारी अभियान चलाया गया। ये परिसर इस्माइल चक्कारथ नामक व्यक्ति से संबंधित हैं।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार धनशोधन का यह मामला क्राइम ब्रांच और केरल पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू, कन्नूर और कसरागोड जिले) की ओर से दर्ज एफआईआर से सामने आया है। चक्कारथ कन्नूर के थुवाकुन्नू का रहने वाला है और दोहा में ग्रांट मार्ट ट्रेडिंग नामक फर्म का संचालन करता है। उक्त व्यक्ति पर कतर के दोहा स्थित यूनाईटेड बैंक लिमिटेड से धोखाधड़ी कर अर्जित आय को भारत भेजने का आरोप है।
विज्ञापन


ईडी ने बताया है कि आरोपी चक्कारथ अपने करोबार के विस्तार के लिए कतर गया था। उसने वहां यूनाईटेड बैंक लिमिटेड से 3,06,43,204 क्यूएआर (कतर की मुद्रा) लोन लिया। यह राशि भारतीय रुपये में करीब 61.28 करोड़ रुपये होती है। लोन लेने के बाद अरोपी ने न यह राशि बैंक को लौटाई और न ही इसका इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार में किया। ईडी ने कहा, "लोन की राशि को भारत भेजकर बेनामी संपत्ति के रूप में वायनाड जिले में निवेश किया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार, 2.02 करोड़ रुपये की राशि एक अचल संपत्ति की खरीद के लिए खर्च की गई, पर यह सौदा आखिरकार नहीं हो पाया। ईडी ने बताया कि चक्कारथ और उससे जुड़ी इकाइयों के खिलाफ छापेमारी के दौरान 3.50 लाख रुपये और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। साथ ही, चक्कारथ के 10 बैंक खातों को भी फ्रीज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed