फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raids in Rs 100-cr cheating case against promoters of Bengaluru bank Know all about it

ED Raids: बंगलूरू बैंक के प्रमोटरों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में छापेमारी; ईडी की कार्रवाई

Thu, 17 Jul 2025 01:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 17 Jul 2025 01:31 PM IST
विज्ञापन
ED raids in Rs 100-cr cheating case against promoters of Bengaluru bank Know all about it
ED - फोटो : Adobe Stock

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक स्थानीय बैंक के प्रमोटरों की ओर से 15,000 से अधिक जमाकर्ताओं के साथ 100 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बंगलूरू और उसके आसपास कई जगहों पर छापे मारे। 

विज्ञापन


कहां-कहां छापेमारी?
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जांच सुश्रुति सौहार्द बैंक, श्रुति सौहार्द बैंक, श्री लक्ष्मी सौहार्द बैंक और उनके प्रमोटरों से संबंधित है। इसमें एन. श्रीनिवास मूर्ति और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शहर और उसके आसपास कम से कम 15 जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


क्या है आरोप?
प्रमोटरों पर लगे आरोप 15,000 से ज्यादा जमाकर्ताओं को ज्यादा ब्याज पर जमा करने का लालच देकर उनसे 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने से जुड़े हैं। 

कैसे अपराध को दिया अंजाम?
सूत्रों के मुताबिक, पैसों को सहयोगियों को दिए गए असुरक्षित ऋणों के जरिए हस्तांतरित किया गया। ज्यादातर ऋण गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) बन गए। इस धन का शोधन करके संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 से ज्यादा संपत्तियों का पता लगाया
उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने प्रमोटरों से जुड़ी 20 से ज्यादा संपत्तियों का पता लगाया है। भविष्य में इन्हें धन शोधन विरोधी कानून के तहत जब्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed