फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raid underway against IAS officer Chhavi Ranjan in Land Scam Case news update

Land Scam Case: रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन पर ईडी ने कसा शिकंजा, बिहार-झारखंड के ठिकानों पर की छापेमारी

Thu, 13 Apr 2023 09:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 09:04 AM IST
सार

जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने रंजन के पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में स्थित कई ठिकानों पर छापा मारा है।

विज्ञापन
ED raid underway against IAS officer Chhavi Ranjan in Land Scam Case news update
रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन के आवास पर ईडी ने की छापेमारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आजकल घोटालेबाजों पर शिंकजा कसने के लिए कमर कसी हुई है। वह एक के बाद एक छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। अब ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त और आईएएस अधिकारी छवि रंजन के घर पर छापा मारा है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा, जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने रंजन के पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में स्थित कई ठिकानों पर छापा मारा है। 

विज्ञापन

बता दें कि छवि रंजन रांची के उपायुक्त रह चुके हैं। एजेंसी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पश्चिम बंगाल में दो, जबकि बिहार में एक ठिकाने पर छानबीन कर रही है। रांची और जमशेदपुर में स्थित ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में सीबीआई राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से भी पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा ईडी ने राजद प्रमुख के परिवार के परिसरों में छापे मारे थे। ईडी ने छापेमारी के बाद कहा था कि उसने एक करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक नकदी बरामद की और अपराध में इस्तेमाल 600 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया है। लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों की तरफ से रियल एस्टेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए और निवेश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।


क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला
यह कथित घोटाला उस समय हुआ जब लालू प्रसाद कांग्रेस नीत केंद्र की यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि 2004-09 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह ‘डी’ पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों ने तत्कालीन रेल मंत्री प्रसाद के परिवार के सदस्यों को और इस मामले में लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ को अपनी जमीन हस्तांतरित की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed