फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED raid on jewellery firm who runs 100 crore ponzi scheme pranav jewellers

ED: पोंजी स्कीम चलाकर 100 करोड़ रुपये का गबन, ईडी ने ज्वैलरी फर्म के ठिकानों पर की छापेमारी

Thu, 23 Nov 2023 08:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 Nov 2023 08:57 AM IST
सार

शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने ज्वैलरी फर्म के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की। आरोपी की पहचान मदन के रूप में हुई है।

विज्ञापन
ED raid on jewellery firm who runs 100 crore ponzi scheme pranav jewellers
ईडी की छापेमारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ईडी ने त्रिची स्थित एक ज्वैलरी फर्म के तमिलनाडु और पुडुचेरी स्थित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। आरोप है कि ज्वैलरी फर्म द्वारा पोंजी स्कीम चलाकर 100 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप है। ईडी ने ज्वैलरी फर्म के कई करीबियों के यहां भी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ज्वैलरी फर्म द्वारा चलाए जा रहे स्टोर  अक्तूबर में बंद हो गए। इसके बाद जिन लोगों ने अपना पैसा लगाया था, इसकी शिकायत त्रिची स्थित आर्थिक अपराध शाखा में की। 
विज्ञापन


छापेमारी में क्या हुआ बरामद
शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने ज्वैलरी फर्म के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की। आरोपी की पहचान मदन के रूप में हुई है। साथ ही इस महीने की शुरुआत में आरोपी मालिक और उसकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है। ईडी ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज मामले के आधार पर उन्होंने पीएमएलए  कानून के तहत ज्वैलरी फर्म के खिलाफ छापेमारी की। आरोप है कि कुछ लोग पोंजी स्कीम चला रहे थे। ईडी की छापेमारी में 23 लाख नकदी और 11.6 किलो के आभूषण शामिल हैं। इनमें सोने और चांदी की ब्रिक और सिक्के भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


क्या हैं आरोप
आरोप है कि प्रणव ज्वैलर्स ने सोने में निवेश के नाम पर लोगों से 100 करोड़ रुपये इकट्ठे किए। ज्वैलर ने लोगों को अच्छे रिटर्न का वादा किया था लेकिन ज्वैलर द्वारा ना रिटर्न दिया गया और ना ही लोगों के पैसे वापस किए गए। जांच में पता चला है कि ज्वैलर द्वारा लोगों से इकट्ठे किए गए पैसों को शैल कंपनियों में डायवर्ट कर दिया गया। साथ ही खातों में भी धांधली कर टैक्स की चोरी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed