फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED Penalty: ED sent notice to Amnesty International and its former CEO Aakar Patel under FEMA, this is the case ed news in hindi

ED Penalty: ईडी ने अमनेस्टी इंटरनेशनल और उसके पूर्व सीईओ आकार पटेल को FEMA के तहत भेजा नोटिस, ये है मामला

Sat, 09 Jul 2022 04:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 09 Jul 2022 04:31 PM IST
सार

ED Penalty: ईडी को शिकायत मिली थी कि अमनेस्टी इंटरनेशनल, ब्रिटेन ने बड़े पैमाने पर भारत में एफसीआरए कानूनों का उल्लंघन करते हुए एफडीआई के रास्ते विदेशी पूंजी भारत में संस्था की क्रियाकलापों के संचालन के लिए भेजी है।

विज्ञापन
ED Penalty: ED sent notice to Amnesty International and its former CEO Aakar Patel under FEMA, this is the case ed news in hindi
मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल

विस्तार

अमनेस्टी इंडिया इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और उसके पूर्व सीईओ आकार पटेल पर विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन के लिए क्रमशः 51.72 करोड़ रुपये और 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को ईडी ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


ईडी की ओर से कहा गया है कि जांच एजेंसी को इन दोनों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि अमनेस्टी इंटरनेशनल, ब्रिटेन ने बड़े पैमाने पर भारत में एफसीआरए कानूनों (Foreign Contribution Regulation Act ) का उल्लंघन करते हुए एफडीआई के रास्ते विदेशी पूंजी भारत में संस्था की क्रियाकलापों के संचालन के लिए भेजी है। उसके बाद ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


ईडी की ओर से कहा गया है कि उसने इस मामले में आरोपितों को FEMA (Foreign Exchange Management Act) के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ट्वीट कर जानाकारी दी है कि धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडियंस फॉर एमनेस्टी इंटरनेशनल ट्रस्ट और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियोजन शिकायत दर्ज कर ली है। 


डीएचएफएल घोटाला: सीबीआई ने 34 करोड़ की पेटिंग जब्त की
इस बीच सीबीआई ने मुम्बई में रेबेका दीवान एवं अजय रमेश नवांदर के परिसरों तथा महाबलेश्वर में दीवान विला की तलाशी की। सीबीआई ने डीएचएफएल द्वारा 34,615 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में तीन स्थानों पर तलाशी अभियान के दौरान मशहूर चित्रकारों तैयब मेहता और मनजीत बावा की दो पेंटिंग जब्त कीं। जिनकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि इस तलाशी के दौरान 27 करोड़ मूल्य की मेहता की पेंटिंग तथा 7.7 करोड़ की बावा की पेंटिंग समेत कई चित्र एवं मूर्तिया (करीब 40 करोड़ मूल्य की), नकद एवं अन्य अभियोजनयोग्य दस्तावेज जब्त किए गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed