फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED freezes Rs 80-cr worth bank deposits, demat holdings in 'fraud' forex trading app case

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

Thu, 25 Jul 2024 12:26 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 25 Jul 2024 12:26 AM IST
सार

ईडी ने बताया कि ऑक्टाएफएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ऑक्टाएफएक्स और उनकी संस्थाओं ने विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में निवेशकों को धोखा दिया है, जिससे भारतीय क्षेत्र से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ कमाया है।

विज्ञापन
ED freezes Rs 80-cr worth bank deposits, demat holdings in 'fraud' forex trading app case
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अवैध ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के संचालन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 80 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स को फ्रीज कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म पर निवेशकों से 500 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।

विज्ञापन


ईडी ने दी जानकारी
ईडी ने बुधवार को कहा कि उसने ऑक्टाएफएक्स ट्रेडिंग एप और वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू.ऑक्टाएफएक्स.कॉम के मामले में 22 जुलाई को मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और गुरुग्राम में छापे मारे गए थे। ऑक्टाएफएक्स पर विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में निवेशकों से धोखे से प्राप्त धन को सेबी में पंजीकृत वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) में निवेश के रूप में डाला गया है, ताकि उन्हें वैध निधि के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा, ऑक्टाएफएक्स ने निवेशकों को लुभाने के लिए अपनी प्रचार गतिविधियों के लिए धन हस्तांतरित करने के लिए ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (बीवीआई) और एस्टोनिया में स्थित संस्थाओं का उपयोग किया। ईडी के अनुसार, ऑक्टाएफएक्स ने कई शेल या नकली कंपनियां स्थापित कीं और विदेशी मुद्रा व्यापार की सुविधा के बहाने उनके बैंक खातों का उपयोग किया।
विज्ञापन


1000 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाया
एजेंसी के अनुसार, ऑक्टाएफएक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ऑक्टाएफएक्स और उनकी संस्थाओं ने विदेशी मुद्रा व्यापार की आड़ में निवेशकों को धोखा दिया है, जिससे भारतीय क्षेत्र से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ कमाया है। इन निधियों का एक हिस्सा शेल संस्थाओं की मदद से जटिल लेनदेन के जाल के माध्यम से स्थांतरित किया गया था और फर्जी माल ढुलाई सेवाओं, सेवाओं के आयात आदि की आड़ में अपनी संबंधित संस्थाओं को विदेश में भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed