फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED Raids on Gujarat-Based Firms 3 Arrested, Seizes Rs 25 Lakh Cash and Diamonds

ED Raid: ईडी ने चिटफंड कंपनियों के 15 परिसरों की तलाशी ली, पावर बैंक एप धोखाधड़ी मामले में भी छापेमारी

Sat, 04 Mar 2023 09:20 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 04 Mar 2023 09:20 AM IST
सार

ED Raid: ईडी ने टावर इंफोटेक लिमिटेड और पिनकॉन समूह के खिलाफ सीबीआई और पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से क्रमश: 156 करोड़ रुपये और 638 करोड़ रुपये के गबन के लिए दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर धन शोधन का मामला दर्ज किया था। वहीं दूसरी ओर, पावर बैंक एप मामले में भी ईडी की ओर से कार्रवाई की है।

विज्ञापन
ED Raids on Gujarat-Based Firms 3 Arrested, Seizes Rs 25 Lakh Cash and Diamonds
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोलकाता, सिलिगुड़ी, हावड़ा और आगरा में दो चिटफंड कंपनियों के 15 परिसरों की तलाशी ली। ईडी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए एक्ट 2002 के तहत दो चिट फंड कंपनियों पिनकॉन ग्रुप और टॉवर इन्फोटेक लिमिटेड के खिलाफ कोलकाता, सिलीगुड़ी, हावड़ा और आगरा में विभिन्न स्थानों पर स्थित आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली।" दूसरी ओर पावर एप बैंक मामले में शुक्रवार को सूरत सेज, अहमदाबाद और मुंबई में 14 परिसरों की भी तलाशी ली गई।

विज्ञापन


ईडी ने टावर इंफोटेक लिमिटेड और पिनकॉन समूह के खिलाफ सीबीआई और पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से क्रमश: 156 करोड़ रुपये और 638 करोड़ रुपये के गबन के लिए दर्ज प्राथमिकियों के आधार पर धन शोधन का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


इन चिट-फंड कंपनियों ने जनता को आकर्षक योजनाओं का लालच देकर और ब्याज की बहुत ऊंची दरों की पेशकश करके उनसे पैसा इकट्ठा किया है। ईडी ने आरोप लगाया कि इन दोनों कंपनियों ने पैसा नहीं लौटाकर जनता को धोखा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''पिनकॉन समूह और टावर समूह के निदेशकों के आवासों पर छापे मारे गए। इनमें मनोरंजन रॉय, हरि सिंह और लाभार्थी सुभारती बनर्जी, संजय बसु और मीना डे, रामेंदु चट्टोपाध्याय और ईडन इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के लाभार्थी इसके निदेशक इंद्रजीत डे और सच्चिदानंद राय, इंडियन स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और आशीष व्हील्स लिमिटेड आदि शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय एजेंसी ने कथित पावर बैंक ऐप धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को सूरत सेज, अहमदाबाद और मुंबई में 14 परिसरों की भी तलाशी ली। ईडी ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पावर बैंक ऐप धोखाधड़ी मामले में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी मेसर्स सागर डायमंड लिमिटेड, मेसर्स आरएचसी ग्लोबल एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, उनके निदेशक वैभव दीपक शाह और सूरत एसईजेड, अहमदाबाद और मुंबई में उनके सहयोगियों से संबंधि परिसरों की तलाशी ली। 


ईडी की यह कार्रवाई कथित पावर बैंक ऐप धोखाधड़ी के संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर केंद्रीय एजेंसी की ओर से धन शोधन रोकथाम अधिनियम 2002 के तहत की गई जांच का हिस्सा है।  ईडी ने आरोप लगाया कि चीनी नागरिकों ने भारत में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रबंधित एप के आवेदन के माध्यम से हजारों आम लोगों को धोखा दिया गया है। इनमें वैभव दीपक शाह और मेसर्स सागर डायमंड लिमिटेड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed