{"_id":"682d7721848a1e51be00dc4f","slug":"ed-conducts-multi-city-raids-in-money-laundering-case-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: धनशोधन से जुड़े मामले में मुंबई-कोलकाता समेत देश के कई शहरों में तलाशी अभियान, ईडी ने बताया कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ED Action: धनशोधन से जुड़े मामले में मुंबई-कोलकाता समेत देश के कई शहरों में तलाशी अभियान, ईडी ने बताया कारण
Wed, 21 May 2025 12:18 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 21 May 2025 12:18 PM IST
सार
ED Action: जांच एजेंसी ईडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि एक फर्म में कथित धन शोधन की जांच के सिलसिले में मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू समेत देश के कई शहरों में तलाशी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुंबई, बेंगलुरु, जालंधर, इंदौर और कोलकाता सहित विभिन्न शहरों में तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि एक फर्म में कथित धन शोधन की जांच के सिलसिले में यह तलाशी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई।
तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने करीब 6.43 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्राएं जब्त कीं। इनमें अमेरिकी डॉलर, सिंगापुर डॉलर और दिरहम शामिल हैं। इसके अलावा 55.74 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्के भी जब्त किए गए। इसके अलावा बैंक खातों में करीब 94 लाख रुपये की राशि भी जब्त कर ली गई।
एजेंसी ने बताया कि संपत्ति के दस्तावेज, कई डिजिटल डिवाइस और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए।