फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED conducted raids on former promoter of Jet Airways Naresh Goyal and his associates ed news updates

ED: नरेश गोयल के ठिकानों पर ईडी ने दी दबिश, महाराष्ट्र में अनिल परब की 10 करोड़ की संपत्ति की गई जब्त

Wed, 19 Jul 2023 09:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Jul 2023 09:31 PM IST
विज्ञापन
ED conducted raids on former promoter of Jet Airways Naresh Goyal and his associates ed news updates
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

प्रवर्तन निदेशालय ने जेट एयरवेज के पूर्व प्रमोटर नरेश गोयल और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे। इस दौरान केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली और मुंबई समेत कई शहरों में दबिश दी है। दूसरी ओर केंद्रीय जांच एजेंसी ने देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में हैदराबाद में छापेमारी की है। इस दौरान भारतीय और विदेशी मुद्रा जब्त की है गई है। ईडी ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने एक करोड़ रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि भी जब्त की है। पीसीएच मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड (पीसीएचएमपीएल) के खिलाफ जांच के तहत 17 जुलाई को तेलंगाना की राजधानी में छह परिसरों की तलाशी ली गई थी। ईडी ने एक बयान में कहा कि कंपनी पर भारतीय स्टेट बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है, जिससे बैंक को 240.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में पूर्व मंत्री अनिल परब के खिलाफ भी हुई कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना नेता (यूबीटी) और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल परब और अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के रत्नागिरी में समुद्र तट पर स्थित रिसॉर्ट और उसकी 10.2 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा, ''पीएमएलए के लिए माननीय निर्णायक प्राधिकरण की ओर से जून 2023 के आदेश के तहत इन संपत्तियों की अस्थायी कुर्की की पुष्टि करने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है।" ईडी ने जनवरी में रत्नागिरी के दापोली में मुरुद के गुट नंबर 446 में स्थित भूमि पर निर्मित साईं रिसॉर्ट एनएक्स को जब्त कर लिया था। अनिल परब (58) पार्टी के उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) गुट के शिवसेना नेता हैं। उन्होंने पहले रिसॉर्ट के साथ अपने संबंध से इनकार किया था। परब महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना के तीन बार विधायक रह चुके हैं और उन्होंने पूर्व में राज्य में परिवहन व संसदीय मामलों का प्रभार संभाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed