फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED attaches Rs 503.16 cr assets across five states in Rs 4,037 cr bank fraud case

ED: पांच राज्यों में 503 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, 4037 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला

Mon, 28 Oct 2024 02:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Oct 2024 02:23 PM IST
सार

Enforcement Directorate: ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा कॉरपोरेट पावर लिमिटेड और उसके प्रमोटरों और निदेशकों तथा अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के कथित अपराधों के लिए दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर जांच शुरू की है। आइए विस्तार से इस खबर के बारे में जानें।

विज्ञापन
ED attaches Rs 503.16 cr assets across five states in Rs 4,037 cr bank fraud case
ED - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4,037 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में महाराष्ट्र , पश्चिम बंगाल , बिहार , झारखंड और आंध्र प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्थित 503.16 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं। एजेंसी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह मामला कॉरपोरेट पावर लिमिटेड और उनके प्रमोटरों और निदेशकों मनोज जायसवाल, अभिजीत जायसवाल, अभिषेक जायसवाल और अन्य के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत दर्ज एक एक पहले से चल रही जांच पर आधारित है। 
विज्ञापन


कुर्क की गई संपत्तियों में बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड, शेयर, विभिन्न भूमि संपत्तियां और भवन शामिल हैं, जो कॉरपोरेट पावर लिमिटेड और मनोज कुमार जायसवाल और अन्य के परिवार के सदस्यों के अलावा विभिन्न शेल कंपनियों के नाम पर अर्जित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा कॉरपोरेट पावर लिमिटेड और उसके प्रमोटरों और निदेशकों तथा अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के कथित अपराधों के लिए दर्ज की गई प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर जांच शुरू की है।

शिकायतकर्ता, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपितों ने कथित तौर पर ऋण प्राप्त करने के लिए हेरफेर कर प्रोजेक्ट लागत विवरण प्रस्तुत किए थे और बैंक के फंड को भी डायवर्ट किया था, जिससे 4,037 करोड़ रुपये (ब्याज सहित 11,379 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ। 


इससे पहले इस मामले में, ईडी ने नागपुर, कोलकाता और विशाखापत्तनम में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे और कथित अपराध की आय भी जब्त की थी जिसमें 223.33 करोड़ रुपये मूल्य के सूचीबद्ध शेयर और प्रतिभूतियां, म्यूचुअल फंड, सावधि जमा और बैंक बैलेंस शामिल थे और 55.85 लाख रुपये की नकदी भी जब्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed