फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ed attached property and bank account of mehul choksey in dubai under pmla act

ईडी ने कसा भगोड़े मेहुल चोकसी पर शिकंजा, जब्त की 24.77 करोड़ की संपत्ति

Thu, 11 Jul 2019 06:45 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 11 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
ed attached property and bank account of mehul choksey in dubai under pmla act

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पर अपना शिकंजा और कस दिया है। जांच एजेंसी ने गुरुवार को 24.77 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया। यह संपत्ति दुबई में स्थित हैं। 

विज्ञापन

पीएमएलए एक्ट के तहत की कार्रवाई

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत इस कार्रवाई को पूरा किया है। ईडी ने चोकसी की दुबई में स्थित तीन कमर्शियल प्रॉपर्टी, हीरे-जेवरात, मर्सिडिज बेंज ई280 मॉडल और फिक्सड डिपॉजिट को जब्त किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने इस संदर्भ में बयान दिया है कि वह जल्द ही मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने वाले हैं। ब्राउन के मुताबिक, भारत की ओर से लगातार इसको लेकर दबाव बनाया जा रहा था। 

चोकसी की नागरिकता होगी रद्द

एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि, मेहुल चोकसी को पहले यहां की नागरिकता मिली हुई थी। लेकिन अब इसे रद्द कर उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी भी ऐसे व्यक्ति को अपने देश में नहीं रखेंगे, जिसपर किसी तरह के आरोप लगे हों। 

चोकसी के पास कोई रास्ता नहीं

अब एंटीगुआ में मेहुल चोकसी पर किसी तरह का कानूनी रास्ता नहीं बचा है, जिससे वह बच सके इसलिए उसका भारत लौटना लगभग तय है। उन्होंने कहा कि चोकसी से जुड़ा मामला फिलहाल कोर्ट में है, इसलिए उसे भारत प्रत्यर्पित करने से पहले पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर भारत सरकार को पूरी जानकारी दे दी गई है। चोकसी को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का समय भी दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed