{"_id":"60b8deaff173415ce4780de0","slug":"economy-the-pace-of-reforms-will-be-affected-by-the-second-wave-but-will-not-affect-the-fiscal-deficit-and-disinvestment-targets","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था: दूसरी लहर से सुधारों की गति प्रभावित, पर नहीं पड़ेगा घाटे व विनिवेश लक्ष्यों पर असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अर्थव्यवस्था: दूसरी लहर से सुधारों की गति प्रभावित, पर नहीं पड़ेगा घाटे व विनिवेश लक्ष्यों पर असर
Thu, 03 Jun 2021 07:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:22 PM IST
सार
देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने माना है कि कोरोना की दूसरी लहर से आर्थिक सुधारों की गति प्रभावित हुई है। हालांकि इसका आर्थिक लक्ष्यों पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की दूसरी लहर ने आर्थिक सुधार की गति को प्रभावित किया है। हमें जुलाई से अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। दूसरी लहर से आर्थिक सुधारों की रफ्तार पर असर पड़ा है, लेकिन इसका असर राजकोषीय घाटे व विनिवेश लक्ष्यों पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
यह बातें देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने बृहस्पतिवार को कहीं। उन्होंने कहा कि अब, राज्यों ने प्रतिबंध हटाना शुरू कर दिया है और अगर हम टीकाकरण में तेजी लाते हैं तो हमारी अर्थव्यवस्था ठीक होने लगेगी। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के कारण हमारे राजकोषीय घाटे और विनिवेश के लक्ष्य पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर
सुब्रमण्यम ने कहा कि शेयर बाजार रिकॉड उच्च स्तर पर है, क्योंकि निवेशक जानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि अच्छी आर्थिक विकास दर का अनुमान है और विकसित देशों द्वारा भारतीय शेयर बाजार में निवेश से यह उच्च स्तर पर है।
विज्ञापन
COVID19 is not going to impact our fiscal deficit target and disinvestment target: Chief Economic Advisor KV Subramanian to ANI
— ANI (@ANI) June 3, 2021