{"_id":"5f8560c4e9d6612c3c240e7f","slug":"economy-of-china-reviving-from-coronavirus-exports-rose-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी के प्रकोप से उबरी चीन की अर्थव्यवस्था, सितंबर में बढ़ा निर्यात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
महामारी के प्रकोप से उबरी चीन की अर्थव्यवस्था, सितंबर में बढ़ा निर्यात
Tue, 13 Oct 2020 01:39 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
चीनी अर्थव्यवस्था
- फोटो : pixabay
चीन की अर्थव्यवस्था अब कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से उबरती दिख रही है। सितंबर में चीन के व्यापार के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। सीमा शुल्क विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में चीन का निर्यात 9.9 फीसदी बढ़कर 239.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में निर्यात में 9.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
13.2 फीसदी बढ़ा आयात
इसी तरह सितंबर में आयात 13.2 फीसदी बढ़कर 202.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अगस्त में चीन के आयात में 2.1 फीसदी की गिरावट आई थी। कोविड-19 महामारी की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन चीन की अर्थव्यवस्था लॉकडाउन के बाद जल्दी खुल गई है, जिसका फायदा उसके निर्यातकों को हो रहा है।
विज्ञापन
चीन के निर्यातकों की चांदी
विशेषकर मास्क और चिकित्सा आपूर्ति के मामले में चीन के निर्यातकों की चांदी है और वे विदेशी प्रतिद्वंद्वियों की बाजार हिस्सेदारी भी हासिल कर रहे हैं। एक साल पहले की तुलना में सितंबर में चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष 6.6 फीसदी बढ़कर 37 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, अगस्त के 58.9 अरब डॉलर के आंकड़े की तुलना में यह काफी कम है।
विज्ञापन
अमेरिका के साथ भी बढ़ा व्यापार
चीन का अमेरिका के साथ लंबे समय से व्यापार विवाद चल रहा है। इसके बावजूद सितंबर में अमेरिका को चीन का निर्यात 20.5 फीसदी बढ़कर 44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी वस्तुओं का आयात 24.5 फीसदी बढ़कर 13.2 अरब डॉलर रहा। मालूम हो कि चीन दुनिया की पहली बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कोविड-19 के पूर्व के वृद्धि के स्तर पर पहुंची है। दूसरी तिमाही में चीन की वृद्धि दर 3.2 फीसदी रही है।