{"_id":"63a3a162c7fc197670470b8a","slug":"economic-growth-rate-will-be-more-than-seven-percent-in-the-current-financial-year-says-arvind-panagariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Economy: चालू वित्त वर्ष में सात फीसदी से ज्यादा रहेगी आर्थिक वृद्धि दर, पनगढ़िया ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Economy: चालू वित्त वर्ष में सात फीसदी से ज्यादा रहेगी आर्थिक वृद्धि दर, पनगढ़िया ने दिया बड़ा बयान
Thu, 22 Dec 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:44 AM IST
सार
एलआईसी ने ग्राहकों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर फर्जी संदेशों से बचें। केवाईसी नहीं कराने पर वह कोई चार्ज नहीं लगाती है।
विज्ञापन
अरविंद पनगढ़िया
- फोटो : ANI
विस्तार
नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा, चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था 7 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ेगी। हालांकि, अगर आगामी बजट में कुछ हैरान करने वाले ‘प्रतिकूल’ कदम नहीं उठाए जाते हैं तो 2023-24 में भी यह वृद्धि दर बनी रहेगी। उन्होंने बुधवार को कहा, मंदी की आशंका कुछ समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक न तो अमेरिका और न ही यूरोपीय संघ इसकी चपेट में आया है। भारत के लिए सबसे खराब दौर खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
एलआईसी : फर्जी संदेशों से बचें ग्राहक
एलआईसी ने ग्राहकों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर फर्जी संदेशों से बचें। केवाईसी नहीं कराने पर वह कोई चार्ज नहीं लगाती है। वह ग्राहकों को केवाईसी कराने के लिए उत्साहित करती है, पर जुर्माना नहीं लगाती है।
विज्ञापन
जीएसटी विवाद में टाटा समूह हाईकोर्ट में
टाटा समूह ने 1,500 करोड़ के जीएसटी के खिलाफ डीजीजीआई के साथ वित्त मंत्रालय व सरकार पर बॉम्बे हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया है। मामला जापानी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी को एक खरब रुपये के विवाद निपटान से जुड़ा है।
विज्ञापन
सात कमोडिटीज में एक साल और बढ़ा निलंबन
सेबी ने सात कृषि जिंसों के फ्यूचर एवं ऑप्शन कारोबार में निलंबन एक साल और बढ़ाकर दिसंबर, 2023 कर दिया है। इनमें मूंग व गेहूं भी हैं। महंगाई को रोकने के लिए सेबी ने दिसंबर, 2021 में यह रोक लगाई थी।