फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EAM Jaishankar, Saar discuss Trump's vision of connecting Israel with India, Europe, US

S Jaishankar: एस जयशंकर जर्मनी में इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार से मिले, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Sun, 16 Feb 2025 12:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 16 Feb 2025 12:56 PM IST
सार

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी में अपने इस्राइली समकक्ष गिदोन सार से मुलाकात की और पश्चिम एशिया की स्थिति और इस्राइल के जरिए एशिया, यूरोप और अमेरिका को जोड़ने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृष्टिकोण सहित कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की। आइए इस मुलाकात के बारे में और जानें।

विज्ञापन
EAM Jaishankar, Saar discuss Trump's vision of connecting Israel with India, Europe, US
एस जयशंकर और गिदोन सार - फोटो : twitter.com/@DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी में अपने इस्राइली समकक्ष गिदोन सार से मुलाकात की और पश्चिम एशिया की स्थिति और इस्राइल के जरिए एशिया, यूरोप और अमेरिका को जोड़ने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दृष्टिकोण सहित कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की।

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अवसर पर मुलाकात की, जो सुरक्षा-कूटनीतिक मामलों पर चर्चा करने के लिए एक प्रमुख वैश्विक मंच है। जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "#एमएससी2025 के मौके पर इजराइल के विदेश मंत्री गिदोनसार से मिलकर बहुत खुशी हुई। पश्चिम एशिया/मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। हमारी द्विपक्षीय साझेदारी की मजबूती और महत्व को रेखांकित किया गया।"
विज्ञापन


इस्राइली विदेश मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया इस्राइल भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक महत्व देता है। बयान में कहा गया कि उन्होंने (सार ने) इस्राइल से होकर एशिया, यूरोप और अमेरिका को जोड़ने के ट्रम्प के दृष्टिकोण पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और भारत "इतिहास के सबसे महान व्यापार मार्गों में से एक" के निर्माण में मदद करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा, "यह भारत से इस्राइल, इटली और फिर संयुक्त राज्य अमेरिका तक जाएगा, और हमारे साझेदारों को बंदरगाहों, रेलमार्गों और समुद्र के नीचे बिछाई गई बहुत सारी केबलों से जोड़ेगा। यह एक बड़ी उपलब्धि है।"

उन्होंने कहा, "इसमें बहुत सारा पैसा खर्च होगा, और हमने पहले ही कुछ खर्च कर दिया है, लेकिन आगे बने रहने तथा अग्रणी बने रहने के लिए हमें और भी अधिक खर्च करना होगा।" भारत से मध्य पूर्व के माध्यम से यूरोप तक बुनियादी ढांचे को जोड़ने के लिए एक मौजूदा परियोजना है। इस परियोजना की घोषणा नई दिल्ली में 2023 जी20 शिखर सम्मेलन में की गई थी।


इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तब इसे "हमारे इतिहास की सबसे बड़ी सहयोग परियोजना" बताया था और कहा था कि यह "मध्य पूर्व, इजरायल की सूरत बदल देगी और पूरे विश्व को प्रभावित करेगी।" इस्राइल के बयान में कहा गया कि जयशंकर और सार ने हूथियों और ईरान द्वारा व्यापार मार्गों पर हमलों से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में भी बात की। हाल ही में इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष के दौरान हौथियों ने रणनीतिक बाब-अल-मन्देब क्षेत्र में जहाजों पर बार-बार हमले किए हैं, उनका दावा है कि वे इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed