फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   during lockdown in india lpg gas cylinder booking rises up to 200 percent

Lock Down के बीच 200% बढ़ी LPG सिलिंडर की बुकिंग, कंपनियों ने कहा- घबराएं नहीं, घर तक होगी डिलीवरी

Thu, 26 Mar 2020 01:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 26 Mar 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
during lockdown in india lpg gas cylinder booking rises up to 200 percent
lpg - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सभी कारोबार ठप्प हो गए हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनकी मांग काफी बढ़ गई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार से अब तक में LPG की बुकिंग में 200 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, ऐसे में आपको बिल्कुल भी घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि 21 दिनों के राष्ट्रीय लॉकडाउन के दौरान LPG सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रहेगी। ऐसे में घबरा कर किसी भी ग्राहक को बुकिंग कराने की जरुरत नहीं है।

विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC) की तरफ से इसको लेकर एक ट्वीट किया गया है, जिसमें कंपनी ने कहा है, "हम Indane LPG सिलिंडरों की सुचारू आपूर्ति करते समय सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य आदेशों के अनुसार चलती रहेगी।"
विज्ञापन


भारत पेट्रोलियम (BPCL) की तरफ से कहा गया है कि उसके LPG वितरक खुले हैं। ऐसे में LPG सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के प्लांट में चौबीसों घंटे काम जारी है। BPCL ने उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की घबराहट में बुकिंग न करने के लिए कहा। BPCL की तरफ से कहा गया है कि "हम संकट के इस समय में आपकी मदद के लिए आपके दरवाजे तक LPG सिलेंडर वितरित करेंगे। ऐसे में घबरा कर बुकिंग करने की जरुरत नहीं है"
विज्ञापन
विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गृह मंत्रालय की तरफ से दिशानिर्देशों का एक सेट जारी किया गया है, जिसमें यह साफ तौर पर कहा दया है कि LPG रिटेल और स्टोरेज को लॉकडाउन से मुक्त किया गया है।


दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 471,518 लोग संक्रमित हो चुकी हैं। वहीं, 21,293 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में कोरोनावायरस महामारी से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से 659 लोग संक्रमित है। इसको देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देशभर में लॉक-डाउन कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed