फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DS Group: An Exemplary Journey of Success and Responsibility over 95 Years

डीएस ग्रुप: 95 सालों के दौरान सफलता और जिम्मेदारी की अनुकरणीय यात्रा

Tue, 20 Aug 2024 02:32 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

डीएस ग्रुप के समृद्ध इतिहास के बीच यह साल एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, क्योंकि इस साल ग्रुप अपनी 95वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। 1929 में चाँदनी चौक में मामूली सी शुरूआत से लेकर लम्बी दूरी तय करने के बाद, आज ग्रुप एक बड़े ओद्यौगिक सदन के रूप में कई कारोबारों का सफल संचालन कर रहा है।

विज्ञापन
DS Group: An Exemplary Journey of Success and Responsibility over 95 Years
डीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार। - फोटो : DS Group

विस्तार

डीएस ग्रुप के समृद्ध इतिहास के बीच यह साल एक उल्लेखनीय उपलब्धि है, क्योंकि इस साल ग्रुप अपनी 95वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। 1929 में चाँदनी चौक में मामूली सी शुरूआत से लेकर लम्बी दूरी तय करने के बाद, आज ग्रुप एक बड़े ओद्यौगिक सदन के रूप में कई कारोबारों का सफल संचालन कर रहा है। ग्रुप की यह विरासत, दृढ़ संकल्प, समर्पण व उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

विज्ञापन


धर्मपाल ‘सुगंधी’ और सत्यपाल ‘सुगंधी’ की ओर से स्थापित डीएस ग्रुप पिछले सालों के दौरान लगातार विकसित हुआ है। इस यात्रा के दौरान ग्रुप ने नित नई ऊँचाईयां छूते हुए अपने संस्थापकों के कोर मूल्यों जैसे सहानुभूति, करूणा, आपसी भरोसा, सम्मान, पारदर्शिता, खुलापन, ईमानदारी और अखंडता को बनाए रखते हुए हमेशा संबंधों को महत्व दिया और साथ ही समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को भी बखूबी निभाया है। समूह ने मौजूदा लीडर्स रविन्द्र कुमार और राजीव कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अपना विस्तार किया है।
विज्ञापन


आज, माउथ फ्रैशनर, फूड एण्ड बेवरेज, कन्फेक्शनरी, हॉस्पिटेलिटी, एग्री, लक्ज़री रीटेल कारोबार व निवेश में व्यापक और विविध पोर्टफोलियो के साथ डीएस ग्रुप की सशक्त मौजूदगी है। प्रतिष्ठित ब्राण्ड्स जैसे रजनीगंधा, कैच, पल्स, एफआरयू, क्षीर, पास पास, लवइट, बाबा, तुलसी, एल’ओपेरा, लॅ मार्श, बर्थराईट, द मनु महारानी और नमः आदि ग्रुप को गौरवान्वित करते हैं। समाज कल्याण की मजबूत नींव और स्पष्ट मूल्यों के साथ, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, ग्रुप के व्यवसायिक उद्देश्यों का अभिन्न हिस्सा है। इन्हीं उद्देश्यों के मद्देनज़र ग्रुप जल संरक्षण, आजीविका और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। ग्रुप के इन प्रयासों ने समुदाय पर बदलावकारी प्रभाव उत्पन्न किया है। इन परियोजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी भी ज़रूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा व जल संरक्षण जैसे प्रयासों में सक्रिय रहा है ग्रुप

भविष्य को ध्यान में रखते हुए ग्रुप अपनी हरित आधारित पहल का निरंतर विस्तार करता रहा है, और समाज के लिए प्रतिबद्ध कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में ऊर्जा व जल संरक्षण जैसे प्रयासों में सक्रिय रहा है। डीएस ग्रुप स्थायी विकास यात्रा के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करता है जिसमें प्रशासन, जोखिम व अवसर, राजनीति, परफॉर्मेंस, उपलब्धियाँ तथा विभिन्न आर्थिक, पर्यावरणी व सामाजिक पहलुओं पर गुणात्मक और मात्रात्मक आंकड़े भी शामिल हैं। स्थायित्व की दिशा में ग्रुप की ओर से किए जाने वाले प्रयासों में ऊर्जा प्रबन्धन, जल प्रबन्धन, रीसायक्लिंग, व्यर्थ प्रबन्धन और हरित फुटप्रिन्ट बढ़ाना शामिल है। इन सभी प्रयासों के साथ ग्रुप अपने व्यवसायिक, सामाजिक व पर्यावरणी लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहा है। आने वाले समय में भी संगठन एक ज़िम्मेदार कॉर्पोरेट संस्था के रूप में स्थायी विकास की दिशा में प्रयासरत रहेगा।


डीएस मुख्यालयों को यूएसजीबीसी (यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउन्सिल) के मौजूदा बिल्डिंग ओएण्डएम (ऑपरेशन एण्ड मेंटेनेन्स) प्रोग्राम के तहत एनर्जी एण्ड एनवायरमेन्टल डिज़ाइन प्लेटिनम सर्टिफिकेशन (LEED) से सम्मानित किया गया है, यह सर्टिफिकेट ग्रुप को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करता है। डीएस मुख्यालयों को यूएसजीबीसी की ओर से LEED ज़ीरो कार्बन सर्टिफिकेशन से भी सम्मानित किया गया है।

95 सालों की सफल यात्रा का जश्न मनाना गर्व का क्षण

इस अवसर पर डीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने कहा, ‘‘डीएस ग्रुप के 95 सालों की सफल यात्रा का जश्न मनाते हुए हमें बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है। गुणवत्ता, नवाचार और उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान करने का धर्मपाल जी और सत्यपाल जी का दृष्टिकोण आज बड़े पैमाने के आधुनिक व विविध ग्रुप के रूप में विकसित हो चुका है। हमें विश्वास है कि हम एक साथ मिलकर सफलता की और नई ऊँचाईयों को छूते रहेंगे और अपने उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए अपने संस्थापकों का गौरव बढ़ाते रहेंगे। तो आइए एक प्रेरणादायी भविष्य की ओर बढ़ते हुए एक साथ मिलकर इस यात्रा का जश्न मनाएं!’’



डीएस ग्रुप अपने कोर मूल्यों व दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए अगले अध्याय की शुरूआत करने जा रहा है। नवाचार, स्थायित्व व सामाजिक प्रभाव को बढ़ावा देते हुए ग्रुप विकास व समृद्धि की विरासत को जारी रखे हुए है तथा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed