फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   driving licensce fee increased by double

छह गुना तक बढ़ी ड्राइविंग लाइसेंस फीस

Sat, 07 Jan 2017 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Jan 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
driving licensce fee increased by double

अब डीएल बनवाना और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराना महंगा हो गया है। यह वृद्धि दोगुने से लेकर छह गुना तक की गई है। बढ़ी हुई दर शनिवार 7 जनवरी से लागू हो गई है। ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन करने के अलावा लर्निंग लाइसेंस बनवाना भी महंगा हो गया है।

विज्ञापन

 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 29 दिसंबर को इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। उल्लेखनीय है कि आरटीओ में होने वाले कार्यों की फीस में बढ़ोतरी 1989 में आखिरी बार हुई थी। अब इतने सालों के बाद सरकार ने फीस को काफी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के अलावा वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट समय पर नहीं कराने पर प्रतिदिन के हिसाब से 50 रुपये की पेनाल्टी देनी होगी जो कि रेग्युलर चार्ज के अलावा होगा। इसके अलावा, भारी वाहनों का मैन्युल फिटनेस टेस्ट कराने पर 600 रुपये देने होंगे। ऑटोमेटेड टेस्ट पर 1000 रुपये फीस देनी होगी। कार का फिटनेस टेस्ट कराने में क्रमशः 400 व 600 रुपये की फीस देनी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना महंगा हुआ लाइसेंस बनवाना ?

driving licensce fee increased by double

लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जहां पहले लोगों को प्रति वाहन के हिसाब से 30 रुपये फीस देनी होती थी। अब यह फीस 200 रुपए हो गई है। इसमें 150 रुपए लर्नर लाइसेंस फीस और 50रुपये टेस्ट फीस के लगेंगे। टेस्ट में फेल होने पर फिर से फीस भरनी होगी।

पहले टेस्ट में फेल होने पर दोबारा टेस्ट देने पर कोई फीस नहीं लगती थी। इसके अलावा स्थायी लाइसेंस के लिए 250 रुपए फीस थी, अब इसके लिए 700 रुपये देने पड़ेंगे। इसमें 200 रुपये लाइसेंस जारी करने के लिए, 200 रुपये स्मार्ट कार्ड के लिए और 300 रुपये ड्राईविंग लाइसेंस फीस होगी। 

अब लाइसेंस को रिन्यू कराने के लिए भी फीस को 300 रुपये कर दिया गया है। अगर लाइसेंस को बनवाने में एक साल की भी देरी हुई तो प्रत्येक साल के हिसाब 1000 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed