{"_id":"66f4fe5a4468bec3920e9fb8","slug":"disney-undertakes-fresh-round-of-job-cuts-at-the-corporate-level-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Disney Layoffs: मनोरंजन कारोबार के दिन भारी, खर्च में कटौती के लिए इन दो बड़ी कंपनियों ने किया छंटनी का एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Disney Layoffs: मनोरंजन कारोबार के दिन भारी, खर्च में कटौती के लिए इन दो बड़ी कंपनियों ने किया छंटनी का एलान
Thu, 26 Sep 2024 11:55 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:55 AM IST
सार
Layoffs: चुनौतीपूर्ण बाजार माहौल के बीच परिचालन को सुव्यवस्थित करने और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिशों के तहत डिज्नी छंटनी का सहारा ले रही है। दूसरी ओर, पैरामाउंट ग्लोबल ने भी छंटनी का एलान किया है।
विज्ञापन
डिज्नी में छंटनी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉल्ट डिज्नी में छंटनी की खबर सामने आ रही है। कंपनी की लाभप्रदता बढ़ाने के लिए चल रही रणनीति के तहत कॉरपोरेट स्तर पर फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनौतीपूर्ण बाजार माहौल के बीच परिचालन को सुव्यवस्थित करने और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिशों के तहत डिज्नी छंटनी का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बुधवार को ईमेल के जरिए बयान जारी कर कहा, "अनुकूलन कार्य के एक हिस्से के रूप में, हम अपने कॉरपोरेट स्तर के कार्यों के लिए लागत संरचना की समीक्षा कर रहे हैं और यह यह किया गया है कि इस दिशा में अधिक कुशलता से संचालन किया जा सकता है।"
विज्ञापन
डेडलाइन वेबसाइट के अनुसार, लगभग 300 कानूनी, मानव संसाधन, वित्त और संचार विभाग की नौकरियां प्रभावित हुई हैं। साथ ही, ESPN और थीम पार्क जैसे विभाग छंटनी के इस नवीनतम दौर में शामिल नहीं रहे।
विज्ञापन
डिज्नी ने पिछले साल खर्च में कटौती के उपाय शुरू किए थे, जिसके बाद करीब 8,000 लोगों की नौकरी गई थी। अपने प्रतिद्वंद्वियों पैरामाउंट ग्लोबल और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की तरह, कंपनी को पारंपरिक टेलीविजन दर्शकों की संख्या में गिरावट के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। दर्शक तेजी से स्ट्रीमिंग सेवाओं की ओर रुख कर रहे हैं।
दूसरी ओर, पैरामाउंट ग्लोबल ने भी मंगलवार को घोषणा की है कि चुनौतीपूर्ण समय में मनोरंजन फर्म कई कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। यह निर्णय इसके पोर्टफोलियो के कई डिवीजनों को प्रभावित करेगा, जिसमें सीबीएस, कॉमेडी सेंट्रल और एमटीवी जैसे प्रमुख नेटवर्क शामिल हैं।
कर्मचारियों को भेजे गए ज्ञापन में पैरामाउंट के सह-सीईओ-जॉर्ज चीक्स, क्रिस मैकार्थी और ब्रायन रॉबिंस ने कहा कि कंपनी की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए ये उपाय आवश्यक हैं। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने ज्ञापन में लिखा है, "पैरामाउंट को निरंतर सफलता के लिए तैयार करने के लिए हम ये कदम उठा रहे हैं।"