फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   disney plans to layoff four thousand employees in april ask manegers to identify

Layoff: डिज्नी भी करेगी चार हजार कर्मचारियों की छंटनी, सामने आई बड़ी वजह

Sun, 19 Mar 2023 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Mar 2023 03:38 PM IST
सार

डिज्नी की आगामी 3 अप्रैल को सालाना बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में छंटनी का एलान हो सकता है।  

विज्ञापन
disney plans to layoff four thousand employees in april ask manegers to identify
डिज्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी डिज्नी चार हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने मैनेजर्स को छंटनी किए जाने वाले कर्मचारियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी अप्रैल में यह छंटनी करेगी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि कर्मचारियों की छंटनी छोटे ग्रुप में होगी या फिर एक साथ चार हजार की नौकरी जाएगी। डिज्नी की आगामी 3 अप्रैल को सालाना बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में छंटनी का एलान हो सकता है।  

विज्ञापन


सात बिलियन डॉलर बचाएगी कंपनी
डिज्नी पुनर्संरचना के तहत अपने बजट में कटौती कर रहा है और इसी वजह से इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। एंटरटेनमेंट कंपनी अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस Hulu को लेकर भी विचार कर रही है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कंपनी अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस बिजनेस में भी कटौती कर सकती है। इससे पहले कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने फरवरी को एलान किया था कि डिज्नी सात हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। इससे कंपनी करीब सात बिलियन डॉलर बचाएगी। कंपनी कंटेंट में कमी के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी में भी कटौती की योजना बना रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Meta Layoffs: दूसरी बार बड़े पैमाने पर छंटनी करेगा मेटा, इस बार 10 हजार कर्मियों की जाएगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटा में भी बड़े पैमाने पर होगी छंटनी
बता दें कि हाल के समय में कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है। इनमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा का नाम भी शामिल है। मेटा करीब 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इससे पहले ही मेटा ने करीब 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी जूम ने भी अपने 15 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का प्लान बनाया है। इसके तहत कंपनी 1500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed