{"_id":"6170509d9cf5c554c738ec46","slug":"dishman-group-to-invest-usd-50-million-for-setting-up-a-drug-manufacturing-facility-in-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार: फ्रांस में दवा उत्पादन फैसिलिटी के लिए पांच करोड़ डॉलर का निवेश करेगा दिशमान समूह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कारोबार: फ्रांस में दवा उत्पादन फैसिलिटी के लिए पांच करोड़ डॉलर का निवेश करेगा दिशमान समूह
Wed, 20 Oct 2021 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:53 PM IST
सार
फ्रांस में नया दवा उत्पादन प्लांट तैयार करने के लिए दिशमान समूह करीब पांच करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात की दवा निर्माता कंपनी दिशमान कार्बोजेन एम्सिस लिमिटेड (डीसीएएल) फॉर्म्यूलेटेड उत्पाद (मुख्य रूप से पैरेंट्रल के रूप में) बनाने के लिए फ्रांस में एक नई फैसिलिटी तैयार करेगी। कंपनी के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इस फैसिलिटी के लिए कंपनी पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।
विज्ञापन
दिशमान समूह के ग्लोबल चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हर्शिल दलाल ने बताया कि कंपनी की नई फैसिलिटी में व्यावसायिक उत्पादन जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगा। इसमें दो उत्पादन लाइन होंगी। उन्होंने कहा कि फ्रांस में हमारी पहले ही एक छोटी फैसिलिटी है, अब हम वहां अपने काम का विस्तार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फ्रांस में हमारा जो मौजूदा प्लांट है उसके पास ही हम एक नई परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसमें पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया जाएगा। नया प्लांट, पुराने प्लांट से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर होगा। दलाल ने कहा कि धीरे-धीरे हम छोटे प्लांट का काम भी नए प्लांट में ले आएंगे।
विज्ञापन