फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Direct tax collection increased by 20 percent due to increase in corporate advance tax

Tax: कॉरपोरेट अग्रिम कर में वृद्धि से प्रत्यक्ष कर संग्रह 20 फीसदी बढ़ा, कुल 5.74 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

Sun, 14 Jul 2024 04:32 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Jul 2024 04:32 AM IST
सार

 कॉरपोरेट कंपनियों के अग्रिम कर भुगतान में जबरदस्त वृद्धि की वजह से चालू वित्त वर्ष (2024-25) में अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 19.54 फीसदी बढ़कर 5.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

विज्ञापन
Direct tax collection increased by 20 percent due to increase in corporate advance tax
Tax टैक्स new - फोटो : istock

विस्तार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से शनिवार जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 11 जुलाई, 2024 तक का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 5,74,357 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसमें 2,10,274 करोड़ रुपये का सीआईटी और 3,46,036 करोड़ रुपये का पीआईटी शामिल है। इसके अलावा प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) ने प्रत्यक्ष कर संग्रह में 16,634 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4,80,458 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में 11 जुलाई तक 70,902 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी रिफंड से 64.4 फीसदी अधिक है। अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड समायोजन से पहले) 6.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 5.23 लाख करोड़ रुपये था, इस तरह 23.24 फीसदी की वृद्धि हुई है। पूरे वित्त वर्ष के लिए अंतरिम बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 21.99 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed