फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Digital transactions will increase three times in four years

UPI: चार साल में तीन गुना बढ़ेगा डिजिटल लेनदेन, पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूपीआई का 91 फीसदी हिस्सा

Thu, 29 Aug 2024 04:49 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Aug 2024 04:49 AM IST
सार

स्मार्टफोन और सस्ते इंटरनेट की आसान पहुंच से डिजिटल लेनदेन में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली है। अगले चार साल में यानी 2028-29 तक देश में डिजिटल लेनदेन की संख्या तीन गुना बढ़कर 481 अरब पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Digital transactions will increase three times in four years
डिजिटल पेमेंट - फोटो : x.com/@ONDC_Official

विस्तार

2023-24 में कुल 159 अरब डिजिटल लेनदेन हुए थे। इस अवधि में कुल खुदरा डिजिटल भुगतान में संख्या के लिहाज से यूपीआई का योगदान बढ़कर 91 फीसदी के स्तर पर पहुंच जाएगा, जो अभी 80 फीसदी से ज्यादा है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूसी इंडिया की बुधवार को जारी 'द इंडियन पेमेंट हैंडबुक 2024-29' रिपोर्ट के मुताबिक, देश में मूल्य के लिहाज से 2028-29 तक 593 लाख करोड़ रुपये का डिजिटल भुगतान होगा। यह आंकड़ा 2023-24 के 265 लाख करोड़ रुपये से 2.24 गुना अधिक है। इस अवधि तक यूपीआई के जरिये लेनदेन की संख्या वर्तमान के 131 अरब से 3.35 गुना होकर 439 अरब के स्तर पर पहुंच जाएगी। संख्या के लिहाज से यूपीआई लेनदेन की वृद्धि दर अभी 57 फीसदी है।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड संख्या 10 करोड़ के पार
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपीआई का इस्तेमाल बढ़ने के बीच क्रेडिट कार्ड की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 2023-24 में 1.6 करोड़ से अधिक नए क्रेडिट कार्ड जारी किए गए। इसके साथ ही, देश में जारी क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या 10 करोड़ के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई है। 2028-29 तक जारी क्रेडिट कार्ड की संख्या बढ़कर 20 करोड़ पहुंच जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

n क्रेडिट कार्ड के जरिये लेनदेन में संख्या के लिहाज से 22 फीसदी और मूल्य के हिसाब से 28 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

डेबिट कार्ड  - लोकप्रियता में लगातार गिरावट
डेबिट कार्ड की लोकप्रियता लगातार घट रही है। मूल्य और संख्या दोनों के लिहाज से डेबिट कार्ड लेनदेन में गिरावट आई है। डेबिट कार्ड के जरिये लेनदेन की संख्या 2021-22 के 3.94 अरब से घटकर 2023-24 में 2.29 अरब रह गई। 2023-24 के दौरान डेबिट कार्ड से कुल 5.9 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए, जो 2021-22 के 7.3 लाख करोड़ रुपये से कम है।


क्यूआर कोड : छोटे शहरों तक बढ़ी पहुंच
क्यूआर कोड का इस्तेमाल महानगरों और टियर-1 शहरों के साथ छोटे शहरों में भी बढ़ रहा है। ऑनलाइन व ऑफलाइन कारोबार करने वाले लोग इसके लिए छोटे शहरों तक में बुनियादी ढांचों का विस्तार कर रहे हैं। 2023-24 में क्यूआर कोड की साल-दर-साल वृद्धि दर करीब 30 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed