फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DHFL SCAM CBI raids in Yes Bank-DHFL scam case, paintings and watches worth crores recovered

DHFL SCAM: यस बैंक-डीएचएफएल घोटाला मामले में सीबीआई का छापा, करोड़ों रुपये की पेंटिंग्स और घड़ियां बरामद

Thu, 28 Jul 2022 07:55 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 28 Jul 2022 07:55 PM IST
सार

DHFL SCAM: सीबीआई ने छापेमारी के दौरान एफएन साउजा (1964) और एसएस राजा (1956) की बनाई दो पेंटिंग्स बरामद की है जिनकी अनुमानित कीमत 5.50 करोड़ रुपये है। छापेमारी में जेकब एंड कंपनी और फ्रैंक मूलर जेनेवे कंपनी की पांच करोड़ रुपये मूल्य की दो घड़ियां और लगभग दो करोड़ रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
DHFL SCAM CBI raids in Yes Bank-DHFL scam case, paintings and watches worth crores recovered
dhfl - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सीबीआई ने गुरुवार को यस बैंक और डीएचएफएल स्कैम मामले में छापेमारी करते हुए करोड़ों रुपये की पेंटिंग्स और घड़ियां बरामद की है। सीबीआई ने कहा है कि इन चीजों की खरीदारी बैंक के पैसों का दुरुपयोग करते हुए की गई थी। 

विज्ञापन

सीबीआई की ओर से छापेमारी की यह कार्रवाई यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाली 17 बैंकों के समूह के लगभग 34615 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मामले की जांच के दौरान गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने छापेमारी के दौरान एफएन साउजा (1964) और एसएस राजा (1956) की बनाई दो पेंटिंग्स बरामद की है जिनकी अनुमानित कीमत 5.50 करोड़ रुपये है। छापेमारी में जेकब एंड कंपनी और फ्रैंक मूलर जेनेवे कंपनी की पांच करोड़ रुपये मूल्य की दो घड़ियां और लगभग दो करोड़ रुपये के आभूषण जिनमें चूड़ियां और गले का हार शामिल हैं, बरामद किए गए हैं। 

बता दें कि इस मामले में आरोपितों पर बैंकों के पैसों का दुरुपयोग करते हुए महंगी चीजों की खरीदारी के आरोप लगे थे। मामले की जांच के दौरान यस बैंक और डीएचएफएल दोनों ही कंपनियों के तत्कालीन सीएमडी व निदेशकों को गिरफ्तार किया गया था और दोनों फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने इस मामले में 20 जून 2022 को मुंबई स्थित इंडस्ट्रियल फाइनेंस ब्रांच में केस दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि आरोपितों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के समूह से ऋण लेकर उन्हें शेल कंपनियां बनाकर गलत तरीके से खर्च किया।

मुकेश अंबानी को 33 साल पुराने मामले में गवाह के तौर पर बुलाने की याचिका का सीबीआई ने किया विरोध 

सीबाआई ने 33 साल पुराने हत्या के प्रयास के एक मामले में उद्योगपति मुकेश अंबानी को गवाह के तौर पर बुलाए जाने की एक याचिका का विरोध किया किया है। वर्ष 1989 में उद्योगपति नुस्ली वाडिया पर हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपित इवाना सिक्वेरा नाम के एक व्यक्ति ने स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अपील दाखिल कर इस मामले में मुकेश अंबानी को गवाह के तौर पर बुलाने की मांग की थी।



इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने जवाब देते हुए कहा है कि मामले में आरोपित के पास वर्तमान स्तर पर और अधिक जांच की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए इस अपील को खारिज कर दिया जाना चाहिए। 
बता दें कि कीर्ति अंबानी नाम के एक व्यक्ति जो रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से एक सीनियर एग्जीक्यूटिव के तौर पर जुड़े हुए थे उनकी इस मामले के ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है, वे इस मामले के मुख्य आरोपित थे। 

क्या था मामला? 

31 जुलाई 1989 को कीर्ति अंबानी और अन्य के खिलाफ बॉम्बे डाईंग कंपनी के तत्कालीन चेयरमैन वाडिया पर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराया गया था। इस मामले की जांच महाराष्ट्र सरकार ने दो अगस्त 1989 को सीबीआई को दिया था। इस मामले में ट्रायल साल 2003 में शुरू हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed