फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DHFL money laundering case: HC denies bail to Yes Bank founder Rana Kapoor; says charge against him serious

DHFL Money Laundering Case: यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को जमानत नहीं; कोर्ट ने कहा- उन पर लगे आरोप गंभीर

Thu, 04 May 2023 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 May 2023 10:34 PM IST
सार

इससे पहले विशेष पीएमएलए अदालत ने 12 अप्रैल को 200 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में राणा कपूर को जमानत दे दी थी। हालांकि, कपूर जेल से बाहर नहीं आ पाए थे, क्योंकि उनके खिलाफ दर्ज कुछ अन्य मामलों में उन्हें जमानत नहीं मिली थी। 

विज्ञापन
DHFL money laundering case: HC denies bail to Yes Bank founder Rana Kapoor; says charge against him serious
राणा कपूर - फोटो : SELF

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने डीएचएफएल धन शोधन मामले में यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि राणा कपूर इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति पीडी नाइक की एकल पीठ ने अपने आदेश में कहा कि राणा कपूर ने अपने परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के लिए लाभ पहुंचाने के लिए अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया। उन रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इसके जरिए करीब 5,333 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोप यह भी है कि विदेशों में भी करीब 378 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इसकी जांच अभी जारी है।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि वह अपराध में राणा कपूर की भूमिका और अपराध की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं कर सकती। आवेदक के खिलाफ आरोप यह है कि आवेदक सार्वजनिक धन की हेराफेरी में शामिल है। उसने कथित तौर पर डीएचएफएल के मालिकों के साथ बड़ी राशि की हेराफेरी करने की साजिश रची। हालांकि, आवेदक तीन साल से हिरासत में है। कोर्ट से कहा गया था कि वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। राणा कपूर ने इस आधार पर जमानत मांगी थी कि वह मार्च 2020 से हिरासत में हैं और मामले की सुनवाई शुरू होने में लंबा समय लगेगा। ऐसे में उनकी हिरासत की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
2018 में यस बैंक ने कथित तौर पर डीएचएफएल की अल्पकालिक डिबेंचर में 3,700 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसने डीएचएफएल की सहायक कंपनी को 750 करोड़ रुपये का ऋण भी मंजूर किया। आरोप है कि राणा कपूर ने कथित तौर पर डीओआईटी अर्बन वेंचर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को ऋण देकर 600 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। इस कंपनी पर आरएबी एंटरप्राइजेज का अधिकार था। आरएबी एंटरप्राइजेज पर राशि कपूर की पत्नी और बेटियों का स्वामित्व था। उनकी पहली जमानत अर्जी फरवरी 2021 में उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी। कपूर ने दूसरी जमानत अर्जी इस आधार पर दायर की थी कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अधिकतम सजा सात साल की होती है और वह बीते तीन साल से हिरासत में हैं।


200 करोड़ रुपये के ऋण मामले में मिली थी जमानत
इससे पहले विशेष पीएमएलए अदालत ने 12 अप्रैल को 200 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में राणा कपूर को जमानत दे दी थी। अदालत ने जमानत देते हुए कहा था कि बिना मुकदमे के आगे कैद की अनुमति केवल सीबीआई के इन शब्दों के आधार पर नहीं दी जा सकती है कि जांच लंबित है। हालांकि, कपूर जेल से बाहर नहीं आ पाए थे, क्योंकि उनके खिलाफ दर्ज कुछ अन्य मामलों में उन्हें जमानत नहीं मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed