फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dharmaj Crop Guard IPO Share Subscription End Today

Dharmaj Crop Guard IPO: आईपीओ को खुदरा निवेशकों ने पहले ही दिन 100% किया सब्सक्राइब, जानें कब होगी लिस्टिंग?

Wed, 30 Nov 2022 02:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 30 Nov 2022 02:31 PM IST
सार

Dharmraj Crop Guard Limited IPO Launch Today : एग्रोकेमिकल का कारोबार करने वाली कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड के आईपीओ में तीन दिनों तक यानी 30 नवंबर (बुधवार) तक खरीदारी की जा सकेगी। आईपीओ के लिए 216-237 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। धर्मज क्रॉप गार्ड कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

विज्ञापन
Dharmaj Crop Guard IPO Share Subscription End Today
Dharmaj Crop Guard IPO - फोटो : Istock

विस्तार

धर्मज क्रॉप गार्ड लिमिटेड का आईपीओ सोमवार को सार्वजिनक सदस्यता के लिए खुल गया। यह आईपी 30 नवंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के लिए 216 रुपये से 237 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार सोमवार की दोपहर तक धर्मज क्रॉप गार्ड के आईपीओ को खुदरा निवेशकों ने 1.02 गुना, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 0.37 गुना, कार्मचारियों के लिए आरक्षित कोटे में 0.48 गुना इश्यू को कुल 0.59 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है।   

विज्ञापन

धर्मज क्रॉप गार्ड अपने आईपीओ से 251 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है
 

एग्रोकेमिकल का कारोबार करने वाली कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड के आईपीओ में तीन दिनों तक यानी 30 नवंबर (बुधवार) तक खरीदारी की जा सकेगी। आईपीओ के लिए 216-237 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। धर्मज क्रॉप गार्ड कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 251 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ में अहमदाबाद स्थित कंपनी की ओर से 216 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए हैं। इसके अलावे, प्रमोटरों ने अपनी ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 14.83 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव रखा गया है। बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 58 से 65 रुपये प्रति शेयर के बीच के प्रीमियम (GMP) पर उपलब्ध हैं। अब तक की उपलब्ध जानकारी के मुताबिक आठ दिसंबर 2022 तक बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed