फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Dhanteras 2022 : Gold sales may increase by 25 percent on Dhanteras, fall in prices, huge demand for cars

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर 25 फीसदी तक बढ़ सकती है सोने की बिक्री, कीमतों में आई गिरावट, कारों की भारी मांग

Wed, 19 Oct 2022 04:30 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 19 Oct 2022 04:30 AM IST
सार

नवरात्रि की तरह धनतेरस भी वाहन उद्योग के लिए शानदार रहने वाला है। आलम यह है कि भारी मांग के चलते कई डीलरों ने धनतेरस के लिए कारों की बुकिंग बंद कर दी है। इस दिन के लिए अब तक 4 लाख से ज्यादा कारों की बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 : Gold sales may increase by 25 percent on Dhanteras, fall in prices, huge demand for cars
gold - फोटो : istock

विस्तार

धनतेरस पर देशभर के सराफा बाजारों में रौनक बढ़ सकती है। इस दौरान सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है। कारों की मांग में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। जयपुर सराफा ज्वैलर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि पिछले दो साल से बाजार में कोरोना का जो डर था, इस बार खत्म हो चुका है। 

विज्ञापन


त्योहारों पर खर्च करने की लोगों की धारणा में तेजी आई है। इसका असर सोने और आभूषणों की खरीदारी पर भी दिखेगा। इस बार धनतेरस पर सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 20-25 फीसदी ज्यादा रहने की उम्मीद है। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया का कहना है कि धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 
विज्ञापन


हालांकि, डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट, आयात शुल्क और महंगाई को लेकर कुछ चिंताएं हैं। फिर भी, कुल मिलाकर सोने के भविष्य को लेकर परिदृश्य बेहतर है। उन्होंने कहा कि 2020 में धनतेरस के दौरान सोने की खरीदारी पर कोरोना भारी पड़ गया था। उसके मुकाबले 2021 में काफी सुधार देखने को मिला, जिससे पिछले साल सोना का कुल आयात 1,000 टन रहा था। इस बार भी माहौल काफी बदल गया है। धनतेरस पर सोने में रौनक रहेगी। पिछले साल की बिक्री का स्तर पार हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्के वजन वाली जूलरी की मांग ज्यादा
द बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने बताया कि 2020 के मुकाबले इस धनतेरस पर सराफा बाजार गुलजार है। लोगों की इनक्वायरी काफी बढ़ी है। दुकानों पर भीड़ दिख रही है। भाव की वजह से सोने के भारी आभूषणों की जगह हल्के वजन की मशीनरी जूलरी की मांग ज्यादा है।

मंदी के डर से फीकी नहीं होगी चमक
केडिया ने कहा, दुनियाभर के बाजार मंदी की आशंका को लेकर डरे हुए हैं। लेकिन, भारतीय बाजारों में इसका कोई डर नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पीली धातु की कीमतों में गिरावट आई है। इसलिए, इस धनतेरस मंदी के डर से सोने की चमक फीकी नहीं होगी। भविष्य को लेकर जिस तरह की अनिश्चितताएं बाजार में हैं, उससे सोने-चांदी में मजबूती आनी है। इसलिए निवेश के लिहाज से यह सोना खरीदने का अच्छा मौका है।


4 लाख से ज्यादा ग्राहकों को कारों की डिलीवरी का इंतजार 
नवरात्रि की तरह धनतेरस भी वाहन उद्योग के लिए शानदार रहने वाला है। आलम यह है कि भारी मांग के चलते कई डीलरों ने धनतेरस के लिए कारों की बुकिंग बंद कर दी है। इस दिन के लिए अब तक 4 लाख से ज्यादा कारों की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा, विभिन्न कंपनियों की बेस्ट सेलिंग कारों की वेटिंग अवधि 65 सप्ताह तक पहुंच गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि त्योहारी सीजन में यात्री वाहनों की बिक्री इस दशक के अपने उच्चतम स्तर पर रहने वाली है। 

भारी मांग ने बढ़ाई वेटिंग अवधि
कार अवधि (सप्ताह में)
महिंद्रा एक्सयूवी 700 66-68
एक्सयूवी 500 7-27
महिंद्रा थार 23-25
महिंद्रा बोलेरो 10
टाटा पंच 24-26
नेक्सन 10-12
मारुति ग्रैंड विटारा 24-26
किआ मोटर्स 10-12

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed