DGCA: डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना, सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों पर कार्रवाई
DGCA: विमानन नियामक डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीसीए ने कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया की ओर से संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन के आरोपों पर प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की है। विमानन नियामक ने एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एयर इंडिया ने विमानन नियामक की कार्रवाई पर ये प्रतिक्रिया दी
डीजीसीए की ओर से जुर्माना लगाने की कार्रवाई के बाद एयर इंडिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एयर इंडिया ने कहा, ''हम डीजीसीए के आदेश से असहमत हैं। एयर इंडिया की ओर से एक्सटर्नल एक्सपर्ट्स के साथ उठाए गए मुद्दों की गहनता से जांच की गई थी और निष्कर्ष निकाला गया था कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया था। हम आदेश का विस्तार से अध्ययन कर रहे हैं और हम अपील के अधिकार सहित हमारे पास उपलब्ध विकल्पों की समीक्षा करेंगे और अपना पक्ष नियामक के समक्ष रखेंगे।"