{"_id":"68876b307346c5e01803e22a","slug":"dgca-begins-action-against-air-india-for-lapse-in-plane-s-emergency-slide-check-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: विमान की आपातकालीन जांच में चूक के लिए डीजीसीए ने एअर इंडिया के खिलाफ शुरू की कार्रवाई, मंत्री ने बताया","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DGCA: विमान की आपातकालीन जांच में चूक के लिए डीजीसीए ने एअर इंडिया के खिलाफ शुरू की कार्रवाई, मंत्री ने बताया
Mon, 28 Jul 2025 05:51 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:51 PM IST
सार
विमानन नियामक डीजीसीए ने एअर इंडिया के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई शुरू कर दी है। डीजीसीए ने पाया कि विमान में आपातकालीन स्लाइड का निरीक्षण विलंब से किया गया था। केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार राज्यसभा में यह बात कही। उन्होंने क्या-क्या कहा, आइए विस्तार से जानें।
विज्ञापन
डीजीसीए
- फोटो : ANI
विस्तार
विमानन नियामक डीजीसीए ने एअर इंडिया के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई शुरू कर दी है। डीजीसीए ने पाया कि विमान में आपातकालीन स्लाइड का निरीक्षण विलंब से किया गया था। केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार राज्यसभा में यह बात कही।
विज्ञापन
एक लिखित उत्तर में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया के ऑडिट के दौरान डीजीसीए ने पाया कि आपातकालीन स्लाइड का निरीक्षण विलंबित था। उन्होंने राज्यसभा को बताया, "डीजीसीए ने आवश्यक सुधार किए जाने तक विमान को तुरंत उड़ान से रोक दिया। डीजीसीए ने प्रवर्तन नीति और प्रक्रिया नियमावली के अनुसार एयर इंडिया और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई शुरू कर दी है।"
विज्ञापन
उत्तर में बताया गया कि जरूरी जानकारी, जैसे कि लेखा लांच कब की गई और प्रवर्तन कार्रवाई कब शुरू की गई, इसका का खुलासा नहीं किया गया।
मंत्री का यह जवाब डीएमके सदस्य तिरुचि शिवा के उस प्रश्न का था जिसमें पूछा गया था कि क्या सरकार को इस बात की जानकारी है कि जून में उड़ान संख्या एआई 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ हफ्ते पहले, एयर इंडिया की ओर से संचालित विमानों को अनिवार्य सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करते हुए, देरी से आपातकालीन स्लाइड निरीक्षण के साथ उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी। सदस्य यह भी जानना चाहते थे कि क्या नियामकीय निरीक्षण में विफलता के लिए डीजीसीए की जवाबदेही तय की गई है।
विज्ञापन
हाल के दिनों में, एअर इंडिया विभिन्न खामियों के कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की जांच के दायरे में आ गई है। 12 जून को, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान, जो लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या AI 171 का संचालन कर रहा था, अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गया, जिसमें 260 लोग मारे गए।
मोहोल ने कहा कि डीजीसीए एयरलाइनों और उनके कर्मियों की निगरानी, स्पॉट चेक और रात्रि निगरानी आदि के माध्यम से एयरलाइनों की ओर से सभी सुरक्षा और रखरखाव मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करता है।
उन्होंने कहा, "उल्लंघन के मामले में, डीजीसीए प्रवर्तन नीति और प्रक्रिया नियमावली में निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार प्रवर्तन कार्रवाई करता है।" मंत्री ने कहा, "प्रवर्तन कार्रवाई में एयरलाइनों/कर्मियों पर वित्तीय जुर्माना लगाने सहित चेतावनी, निलंबन, रद्दीकरण शामिल है। डीजीसीए के अधिकारी निगरानी और प्रवर्तन कार्य करने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं।"
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन