फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Despite the outbreak of Corona Chinas economy improved grew at the rate of 8.1 percent in 2021

China Economy: कोरोना के प्रकोप के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार, साल 2021 में 8.1 फीसदी की दर से बढ़ी

Mon, 17 Jan 2022 10:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Jan 2022 10:27 AM IST
सार

China's Economy Grew By 8.1 Percent: कोरोना के प्रकोप से दुनिया का हर देश प्रभावित हुआ। कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। इस बीच बीते साल 2021 में चीन की अर्थव्यव्स्था में सुधार देखने को मिला। चीनी सरकार की ओर से सोमवार को कहा गया कि चुनौतियों के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था 8.1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 18 ट्रिलियन डॉलर हो गई।
 

विज्ञापन
Despite the outbreak of Corona Chinas economy improved grew at the rate of 8.1 percent in 2021
चीन अर्थव्यवस्था - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना के प्रकोप से दुनिया का हर देश प्रभावित है। कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। इस बीच बीते साल 2021 में चीन की अर्थव्यव्स्था में सुधार देखने को मिला। चीनी सरकार की ओर से सोमवार को कहा गया कि चुनौतियों के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था 8.1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 18 ट्रिलियन डॉलर हो गई।

विज्ञापन


एनबीएस ने जारी किए आंकड़े
नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चीन की अर्थव्यवस्था पिछले साल की चौथी तिमाही में चार फीसदी की दर से बढ़ी, जो तीसरी तिमाही में 4.9 फीसदी की वृद्धि से भले ही धीमी है। लेकिन 2021 में ओवरआल विकास दर को 8.1 प्रतिशत तक बढ़ाने का काम किया। जीडीपी वृद्धि भी सरकार द्वारा वर्ष के लिए निर्धारित छह प्रतिशत लक्ष्य से अधिक रही है। सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन की अर्थव्यवस्था ने 2021 में कोरोना महामारी सहित कई चुनौतियों के बावजूद स्थिर विकास दर्ज किया। 
विज्ञापन


निजी क्षेत्र में निवेश 7 फीसदी बढ़ा 
सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीन का फिक्स्ड-एसेट निवेश 2021 में साल दर साल 4.9 फीसदी बढ़ा है। एनबीएस के अनुसार पिछले साल, अचल संपत्ति निवेश 54.45 ट्रिलियन युआन (लगभग 8.56 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर) से अधिक था। आंकड़ों से पता चलता है कि निजी क्षेत्रों द्वारा निवेश पिछले साल 7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 30.77 ट्रिलियन युआन हो गया। वहीं उपभोक्ता वस्तुओं की चीन की खुदरा बिक्री (खपत वृद्धि का एक प्रमुख संकेतक) 2021 में साल दर साल 12.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में सबसे कम विकास दर
एनबीएस के आंकड़ों से पता चलता है कि यह गति 6 प्रतिशत से ऊपर के सरकारी लक्ष्य से काफी आगे थी और दो साल की औसत वृद्धि 5.1 प्रतिशत रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि चीन की अर्थव्यवस्था ने 2021 में एक स्थिर सुधार जारी रखा है, जिससे आर्थिक विकास और महामारी नियंत्रण दोनों में उसने अच्छा काम किया है। चीनी अर्थव्यवस्था, जो सबसे पहले कोरोना वायरस की चपेट में आई थी और महामारी से जल्दी उबरते हुए 2020 में 2.3 प्रतिशत की दर से बढ़ी, हालांकि ये आंकड़ा 45 वर्षों में सबसे कम वार्षिक विकास दर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed