फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Defence Budget: Rs 6.2 lakh crore allocated to Defense Ministry, increase compared to last year

Budget: रक्षा क्षेत्र को 6.2 लाख करोड़ रुपये आवंटित, बजट में पिछले साल के मुकाबले 27 हजार करोड़ का इजाफा

Thu, 01 Feb 2024 01:12 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 01:12 PM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट संसद में पेश किया है। अंतरिम बजट में रक्षा क्षेत्र को  6.2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पिछले साल के मुकाबले 27 हजार करोड़ का बजट में इजाफा किया गया है। 

विज्ञापन
Defence Budget: Rs 6.2 lakh crore allocated to Defense Ministry, increase compared to last year
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट आज संसद में पेश किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कई क्षेत्रों में सुधार की बात कही है। बजट में आर्थिक विकास पर जोर दिया गया है। इस अंतरिम बजट में रक्षा क्षेत्र को 6.2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट 2003-24 में ये 5.94 लाख करोड़ रुपये था। पिछले साल की तुलना में इसमें बढ़ोतरी की गई है। रक्षा उद्देश्यों के लिए डीप-टेक प्रौद्योगिकियों को मजबूत करने और 'आत्मनिर्भरता' में तेजी लाने के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


अंतरिम बजट में क्या रहा खास
अंतरिम बजट में रक्षा बजट में बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल यह 5.94 लाख करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर अब 6.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इसी के साथ ही डीप टेक तकनीकी को सुदृढ़ करने पर फोकस किया गया है। साथ ही आत्मनिर्भरता में तेजी लाने के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी। पिछले साल के रक्षा बजट के मुकाबले ये सिर्फ 27 हजार करोड़ ज्यादा है। 
विज्ञापन


पिछले बजट में क्या था रक्षा के लिए खास
पिछले आम बजट में रक्षा क्षेत्र को 5.94 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसके साथ ही रक्षा पेंशन के लिए 1.38 लाख करोड़ रुपये बजट 2003-24 में आवंटित किए गए थे। आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े पूंजीगत परिव्यय बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये हो गया था। वहीं नवाचार को और अधिक बढ़ावा देने के लिए आईडेक्स को 116 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। बीआरओ का पूंजीगत बजट बढ़ाकर पांच हजार करोड़ रुपये किया गया था। डीआरडीओ को 23,264 करोड़ रुपये आंवटित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों में रक्षा बजट में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं
देश के रक्षा बजट में पिछले तीन वर्षों में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। 2020 के आंकड़ों के मुताबिक सरकार जीडीपी का 2 प्रतिशत से ज्यादा डिफेंस पर खर्च कर रही थी, जो वित्त वर्ष 2023-24 में घटकर 1.9 प्रतिशत हो गया था। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2022 के मुताबिक, सरकार रिसर्च और डेवलेपमेंट पर कुल जीडीपी का 0.7 प्रतिशत खर्च कर रही ही है। गौरतलब है कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट के मामले में भारत विश्व में 53वें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed