{"_id":"66696dddf016ef1d46083770","slug":"dcil-gets-rs-2-000-crore-contract-from-syama-prasad-mookerjee-port-authority-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"DCIL: डीसीआईएल को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह प्राधिकरण से मिला यह काम, होगा ₹2000 करोड़ से अधिक का भुगतान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
DCIL: डीसीआईएल को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह प्राधिकरण से मिला यह काम, होगा ₹2000 करोड़ से अधिक का भुगतान
Wed, 12 Jun 2024 03:14 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:14 PM IST
सार
DCIL: हुगली ज्वारनदमुख (Hooghly Estuary) समुद्री व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है। हल्दिया डॉक से जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए इसकी गहराई बनाए रखना आवश्यक है। इस काम का ठेका ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया है।
विज्ञापन
डीसीआईएल
- फोटो : DCIL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीसीआईएल) को पश्चिम बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह प्राधिकरण से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है। डीसीआईएल ने एक बयान में कहा कि यह ठेका हुगली मुहाना में तलकर्षण (ड्रेजिंग) के रखरखाव के लिए है, जो मुख्य रूप से हल्दिया डॉक की ओर जाने वाले शिपिंग चैनल में है। कंपनी ने कहा कि पांच साल के अनुबंध का मूल्य 2,015.88 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
हुगली ज्वारनदमुख (Hooghly Estuary) समुद्री व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है। हल्दिया डॉक से जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए इसकी गहराई बनाए रखना आवश्यक है। शिपिंग चैनल के जरिए जहाजों के आने-जाने की सुगमता करो बनाए रखने के लिए रखरखाव ड्रेजिंग महत्वपूर्ण है। इससे क्षेत्र में सुचारू और कुशल समुद्री संचालन की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
डीसीआईएल के चेयरमैन मधैयां अंगमुथु ने कहा कि कंपनी परियोजना की कठिन जरूरतों को पूरा करेगी। विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में स्थित डीसीआई बंदरगाहों, भारतीय नौसेना, मछली पकड़ने के बंदरगाहों और अन्य समुद्री संगठनों को ड्रेजिंग और इससे जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन