फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   data of checking the income tax returns came down during assessment year 2018 to 2019

2018-19 में 0.25 फीसदी पर आ गया आयकर रिटर्न की जांच का आंकड़ा: वित्त मंत्रालय

Wed, 05 Aug 2020 02:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 05 Aug 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
data of checking the income tax returns came down during assessment year 2018 to 2019
आयकर विभाग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वित्त मंत्रालय का कहना है कि जांच पड़ताल के लिए उठाई जाने वाली आयकर रिटर्न (आईटीआर) का आंकड़ा 2018-19 में कुल दायर आयकर रिटर्न के मुकाबले घटकर 0.25 फीसदी रह गया। इससे पहले 2017-18 में यह अनुपात 0.55 फीसदी था। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने मंगलवार रात जारी ट्वीट में कहा कि, 'आयकर विभाग अब केवल आयकर कानून का प्रवर्तन करने वाली इकाई से आगे बढ़कर कर भुगतान सेवाओं को बेहतर बनाने वाले विभाग के तौर पर अपने में बदलाव ला रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए पिछले कुछ सालों के दौरान जांच के लिए चुनी जाने वाली आयकर रिटर्न की संख्या में भारी कमी आई है।' 
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक आकलन वर्ष 2015-16 में जांच के लिए चुनी गई कुल रिटर्न की संख्या 0.71 फीसदी थी जो कि 2016-17 में कम होकर 0.40 फीसदी, 2017- 18 में 0.55 फीसदी और 2018-19 में 0.25 फीसदी रह गई। मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों में दाखिल आयकर रिटर्न की संख्या और कुल दाखिल रिटर्न में से जांच के लिए चुनी गई आईटीआर का फीसदी दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मुताबिक आकलन वर्ष 2018-19 में दाखिल कुल रिटर्न की संख्या 2017-18 के मुकाबले बढ़ी है। इन आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में आकलन वर्ष 2018-19 के दौरान जांच के लिए उठाये गए मामलों की संख्या घटकर 0.12 फीसदी रह गई जो कि एक साल पहले 0.37 फीसदी पर थी। 

पंजाब में यह इस अवधि में 0.40 फीसदी से घटकर 2018- 19 में 0.14 फीसदी रह गई। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में 2018- 19 में 10.29 लाख आईटीआर दाखिल किए गए जबकि 2017- 18 में इनकी संख्या 8.31 लाख रही थी। 


वहीं पंजाब में इस अवधि में क्रमश: 27.65 लाख और 23.44 लाख रिटर्न दाखिल की गई। पश्चिम बंगाल में आकलन वर्ष 2018-19 में 38.93 लाख आईटीआर दाखिल किए गए जबकि इससे पिछले वर्ष इस राज्य से 33.64 लाख आईटीआर दाखिल किये गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed