{"_id":"6841828d413e247fbb0fe2e8","slug":"dassault-aviation-collaborates-with-tata-advanced-systems-to-produce-rafale-jet-fuselages-in-india-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rafale Jet Fuselage: देश में ही बनेगी राफेल विमानों की बॉडी, डसॉ एविएशन के साथ टाटा समूह की कंपनी ने किया करार","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Rafale Jet Fuselage: देश में ही बनेगी राफेल विमानों की बॉडी, डसॉ एविएशन के साथ टाटा समूह की कंपनी ने किया करार
Thu, 05 Jun 2025 05:12 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 05 Jun 2025 05:12 PM IST
सार
Rafale Jet Fuselage: टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) ने कहा कि पहले फ्यूजलॉज (विमान का धड़) के वित्तीय वर्ष 2028 में असेंबली लाइन से बाहर आने की उम्मीद है। भारत में कंपनी के उत्पादन केंद्र से हर महीने दो फ्यूजलॉज के आपूर्ति की उम्मीद है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
टाटा और डसॉ एविएशन के बीच डील
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी डसॉ एविएशन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड ने गुरुवार को भारत में राफेल लड़ाकू विमानों की बॉडी (फ्यूजलॉज) बनाने के लिए समझौते का एलान किया। साझेदारी के तहत, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लड़ाकू जेट के प्रमुख हिस्से का उत्पादन करने के लिए हैदराबाद में एक अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा स्थापित करेगी।
विज्ञापन
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) ने कहा कि पहले फ्यूजलॉज (विमान का धड़) के वित्तीय वर्ष 2028 में असेंबली लाइन से बाहर आने की उम्मीद है। इस सुविधा से हर महीने दो फ्यूजलॉज के आपूर्ति की उम्मीद है।
विज्ञापन
बयान में बताया गया है कि टीएएसएल हैदराबाद में राफेल के प्रमुख संरचनात्मक खंडों के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा स्थापित करेगी। इसमें विमान की बॉडी, पूरा पिछला भाग और अगले हिस्से का निर्माण होगा।
विज्ञापन
टीएएसएल ने कहा कि उसने भारत में राफेल लड़ाकू विमान के ढांचे के निर्माण के लिए डसॉ एविएशन के साथ चार उत्पादन हस्तांतरण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह देश की एयरोस्पेस विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को समर्थन देने की दिशा में एक "महत्वपूर्ण कदम" है।
डसॉ एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, "पहली बार राफेल की बॉडी का उत्पादन फ्रांस के बाहर किया जाएगा। यह भारत में हमारी आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।"
टीएएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक सुकरन सिंह ने कहा कि यह साझेदारी भारत की एयरोस्पेस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, "भारत में सम्पूर्ण राफेल विमान का निर्माण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स की क्षमताओं में बढ़ते विश्वास तथा डसॉल्ट एविएशन के साथ हमारे सहयोग की मजबूती को रेखांकित करता है।"
उन्होंने कहा, "यह कदम भारत की एक आधुनिक, मजबूत एयरोस्पेस विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने में की गई उल्लेखनीय प्रगति को दर्शाता है कि भारत अब वैश्विक प्लेटफार्मों का समर्थन कर सकता है।"
डसॉल्ट एविएशन अलग-अलग भूमिका वाले लड़ाकू विमान की बिक्री से जुड़ी बोली लगाने वाली अग्रणी कंपनी है। अन्य दावेदारों में लॉकहीड मार्टिन का F-21, बोइंग का F/A-18 और यूरोफाइटर टाइफून शामिल हैं। अप्रैल 2019 में, भारतीय वायुसेना ने लगभग 18 अरब डॉलर की लागत से 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) हासिल करने के लिए RFI (सूचना के लिए अनुरोध), या पहली निविदा जारी की थी। इसे हाल के वर्षों में दुनिया के सबसे बड़े सैन्य खरीद कार्यक्रमों में से एक बताया गया था।