फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cyclone tauktae alert Mumbai Airport CSMIA to remain suspended from 11 am till 2 pm on Monday

यात्री सावधान: चक्रवाती तूफान का खतरा, आज शाम चार बजे तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट का संचालन

Mon, 17 May 2021 01:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 17 May 2021 01:42 PM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) पर संचालन आज शाम चार बजे तक निलंबित रहेगा। 

विज्ञापन
cyclone tauktae alert Mumbai Airport CSMIA to remain suspended from 11 am till 2 pm on Monday
चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। इसी खतरे के मद्देनजर मुंबई एयरपोर्ट आज शाम चार बजे तक बंद कर दिया गया है। पहले निजी हवाई अड्डे ने अधिसूचित किया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) पर संचालन सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक यानी तीन घंटे के लिए निलंबित रहेगा। लेकिन अब यह अवधि शाम चार बजे तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ताउते के कारण मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। तूफान के खतरे के बीच मुंबई में पांच जगह अस्थायी शेल्टर बनाए गए हैं। चक्रवाती तूफान ताउते के आने के डर से नवसारी में मछुआरों की नावें समुद्र में तैरती हुई दिखाई दीं। 
विज्ञापन


विमान सेवाएं प्रभावित
तूफान के मद्देनजर विस्तारा एयरलाइंस और इंडिगो ने अपने ग्राहकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की थी। कंपनियों की सेवाएं कई शहरों में बाधित हो गई हैं। विस्तारा और इंडिगो ने ट्वीट कर ट्रैवल एडवाइजरी की जानकारी दी। विस्तारा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, 'अरब सागर में मौसमी परिस्थितियों की वजह से कंपनी की चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, बंगलूरू, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद के लिए उड़ान सेवाएं 17 मई 2021 तक प्रभावित रहेंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों की सुविधाओं के लिए कंपनी ने उसकी वेबसाइट पर उड़ानों का अपडेट लेने के लिए कहा है। ग्राहक एसएमएस के जरिए भी उड़ान के समय में हुए बदलाव की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 9289228888 पर UK(फ्लाइट नंबर) डालकर भेजना होगा।

इंडिगो एयरलाइंस  
इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चक्रवात 'ताउते' के चलते कन्नूर में उसकी सेवाएं प्रभावित हैं। कंपनी ने ग्राहकों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। इसके साथ ही प्लान-बी का विकल्प भी दिया है। इसके तहत कंपनी की ओर से उड़ान रद्द या पुनर्निर्धारित होने पर ग्राहक अपनी उड़ान का समय या तारीख बदल सकते हैं या उसे रद्द भी कर सकते हैं। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के रिफंड के भी पात्र हैं।

अब तक आठ लोगों की मौत
चक्रवाती तूफान ताउते से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई सैकड़ों पेड़ इसकी चपेट में आकर गिर गए और कई गांव प्रभावित हो गए। चक्रवात ताउते का देश के कई राज्यों पर असर पड़ा।


शाम तक गुजरात के तट पर पहुंचेगा ताउते 
अहमदाबाद के मौसम विभाग ने जानकारी दी कि ताउते तेज हवाओं के साथ गुजरात के तट पर आज शाम तक पहुंचेगा और देर रात को पोरबंदर और महुवा तट से गुजरेगा। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की संभावना है और इनकी रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed