फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crypto market shaken by fears of US banking crisis, Bitcoin fell 5.6 percent

Cryptocurrency: अमेरिकी बैंकिंग संकट की आशंका से हिला क्रिप्टो बाजार, बिटकॉइन 5.6 फीसदी टूटा

Fri, 17 Oct 2025 05:47 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 17 Oct 2025 05:47 PM IST
सार

कोइनगेको के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन पिछले 24 घंटों में 5.6 प्रतिशत गिरकर 1,04,853 डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं इस गिरावट से कुल क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण घटकर 3.64 ट्रिलियन डॉलर रह गया। यह जुलाई के बाद से इसका सबसे नीचला स्तर है।  

विज्ञापन
Crypto market shaken by fears of US banking crisis, Bitcoin fell 5.6 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में गुरुवार को एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। बिटकॉइन में तेज बिकवाली के चलते बाजार में नई लिक्विडेशन लहर आई, जिससे प्रमुख ऑल्टकॉइन भी कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Report: त्योहारी सीजन शुरू होते ही ज्यादा खर्च करने लगे भारतीय, महंगाई कम होने के कारण बाजार पर बढ़ा भरोसा

विज्ञापन

कोइनगेको में हुई भारी गिरावट 

कोइनगेको के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन पिछले 24 घंटों में 5.6 प्रतिशत गिरकर 1,04,853 डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं इस गिरावट से कुल क्रिप्टो बाजार पूंजीकरण घटकर 3.64 ट्रिलियन डॉलर रह गया। यह जुलाई के बाद से इसका सबसे नीचला स्तर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टो बाजार में गिरावट के कारण

मार्केट-मेकिंग फर्म कैलाडन के शोध प्रमुख डेरेक लिम ने डिक्रिप्ट को बताया कि हालिया क्रिप्टो बाजार में आई तेज गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी क्षेत्रीय बैंकिंग सेक्टर की स्थिरता को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। उन्होंने बताया कि यह घबराहट अमेरिकी क्षेत्रीय बैंकों में ऋण पुस्तिका से जुड़ी समस्याओं की खबरों से शुरू हुई। इनमें जायंस बैनकॉरपोरेशन और वेस्टर्न अलायंस जैसे ऋणदाता शामिल हैं। इन खबरों के बाद अमेरिकी बैंक शेयरों में तेज बिकवाली हुई, जिसका असर जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों-जैसे क्रिप्टो-पर भी पड़ा।


लिम ने कहा कि जैसे-जैसे वित्तीय क्षेत्र में चिंताएं बढ़ीं, निवेशकों की जोखिम लेने की इच्छा लगभग सभी बाजारों में कमजोर पड़ी। स्वाभाविक रूप से, क्रिप्टो बाजार भी नीचे आया क्योंकि ट्रेडर्स सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर भागे।

ऑल्टकॉइन्स पर भारी असर

पिछले हफ्ते की फ्लैश क्रैश से पहले से कमजोर पड़े ऑल्टकॉइन्स ने इस बार और गहरी गिरावट झेली।

  • एथेरियम 7.4% टूटा,
  • एक्सआरपी, सोलाना, ट्रॉन, डॉजकॉइन और कार्डानो में 4% से 9% तक की गिरावट आई,
  • जबकि बीएनबी ने सबसे ज्यादा 12.3% की गिरावट दर्ज की।

बड़ी लिक्विडेशन की मार

कॉइनग्लास के आंकड़ों के अनुसार, बाजार में कुल 1.09 अरब डॉलर की लिक्विडेशन हुई। इनमें से 55% से अधिक बिटकॉइन और एथेरियम ट्रेडर्स से जुड़ी थी। यह संकेत देता है कि लेवरेज्ड पोजिशन में भारी अनवाइंडिंग हुई है।

आशावादी बने हुए हैं विश्लेषक

फिलहाल जहां बाजार में शॉर्ट-टर्म दृष्टिकोण बेयरिश (नकारात्मक) बना हुआ है, वहीं लिम का कहना है कि क्रिप्टो बाजार की दीर्घकालिक संरचना अब भी बुलिश मार्केट स्ट्रक्चर में है।

इसका समर्थन डिक्रिप्ट की पैरेंट कंपनी दास्तान के प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म मायरियड पर भी देखने को मिला, जहां उपयोगकर्ताओं ने 66% संभावना जताई है। यह संभावित रिकवरी की उम्मीद को दर्शाता है। हालांकि, अल्पावधि में ट्रेडर्स की धारणा अब भी कमजोर है। रिपोर्ट के अनुसार बिटकॉइन के 1,20,000 डॉलर की बजाय 1,00,000 डॉलर तक गिरने की संभावना शुक्रवार सुबह 68% तक बढ़ गई।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed