फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bitcoin touched 1 trillion dollar market cap, double than Amazon and three times faster than Apple

बिटकॉइन: महज 12 साल में छुआ एक लाख करोड़ डॉलर का मार्केट कैप, माइक्रोसॉफ्ट को लगे थे 44 साल

Fri, 16 Apr 2021 10:00 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 16 Apr 2021 10:00 AM IST
सार

बिटकॉइन ने एक ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप का लक्ष्य मात्र 12 साल में ही हासिल कर लिया है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट को 44 साल, एपल को 42 साल, अमेजन को 24 साल और गूगल को 21 साल लगे थे।

विज्ञापन
Bitcoin touched 1 trillion dollar market cap, double than Amazon and three times faster than Apple
बिटकॉइन: मार्केट कैप 1 लाख करोड़ डॉलर - फोटो : pixabay

विस्तार

दुनिया क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को लेकर काफी असमंजस और अनिश्चितता का माहौल है लेकिन इसके बाद भी बिटकॉइन दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। दुनिया में लगातार बिटकॉइन में पैसा लगाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और ज्यादा से ज्यादा लोग और निवेशक इसके प्रति आकर्षित हो रहे हैंं। 

विज्ञापन


एक लाख करोड़ डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने में लगे मात्र 12 साल
बिटकॉइन जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, वो काबिले तारीफ है। बता दें कि जिस बेंचमार्क को पाने में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार माइक्रोसॉफ्ट को 44 साल, एपल को 42 साल, अमेजन को 24 साल और गूगल को 21 साल का समय लगा वहीं बिटकॉाउन ने मात्र 12 साल में ही वो मुकाम हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


बिटकॉइन की मार्केट वैल्यू मौजूदा समय में एक लाख करोड़ डॉलर यानी कि 74.49 करोड़ रुपये है। डिजिटल करेंसी पर निगरानी रखने वाली संस्था कॉइनमार्केट डॉट कॉम के मुताबिक, बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी की खरीद-फरोख्त करने वाले प्लेटफॉर्म कॉइनबेस के बाजार में उतरने से पहले ही बिटकॉइन के दाम ऑल टाइम हाई यानी 64,000 डॉलर पर था और इसका मार्केट कैप 1.2 ट्रिलियन डॉलर यानी नौ लाख करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ जानकार बिटकॉइन को मानते हैं बुलबुला
भले ही बिटकॉइन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हो या फिर तेज गति से अपनी वैल्यू बढ़ा रहा हो लेकिन अब भी ज्यादातर फंड मैनेजर इसे बुलबुला ही मानते हैं। बैंक ऑफ अमेरिका के हालिया ग्लोबल फंड मैनेजर सर्वे में यह बात सामने आई है। 200 से ज्यादा संस्थान, म्यूचुअल और हेज फंड मैनेजर से बातचीत में 74 फीसदी लोगों ने बिटकॉइन को बुलबुला माना है, हालांकि 16 फीसदी इस नजरिए से इत्तेफाक नहीं रखते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed