फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crude oil 18 percent cheaper as UAE signs up to increase production

राहत: यूएई के उत्पादन बढ़ाने के संकेत से क्रूड 18 फीसदी सस्ता, 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है कच्चा तेल

Fri, 11 Mar 2022 06:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मेलबर्न। 
एजेंसी, मेलबर्न।  Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 06:29 AM IST
सार

आपूर्ति संकट के बीच यूएई के राजदूत ने कहा कि वह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को थामने के लिए उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में हैं। इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड 2.53 डॉलर या 2.28 फीसदी गिरकर 113.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन
Crude oil 18 percent cheaper as UAE signs up to increase production
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उत्पादन बढ़ाने के संकेत से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से 18 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को ब्रेंट क्रूड करीब 114 डॉलर और अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

विज्ञापन


दरअसल, रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे कच्चे तेल 7 मार्च, 2022 को 14 साल के उच्च स्तर 139.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन


आपूर्ति संकट के बीच यूएई के राजदूत ने कहा कि वह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को थामने के लिए उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में हैं। इस बयान के बाद ब्रेंट क्रूड 2.53 डॉलर या 2.28 फीसदी गिरकर 113.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। डब्ल्यूटीआई 1.64 डॉलर या 1.51% सस्ता होकर 110.34 डॉलर पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को मिलेगी राहत
संयुक्त अरब अमीरात के कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने के फैसले से भारत को ज्यादा फायदा होगा। भारत अपनी खपत का 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। पिछले दिनों कच्चे तेल के दाम 139 डॉलर प्रति तक जा पहुंचे थे, जिससे देश में पेट्रोल डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

एक अनुमान के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल डीजल के खुदरा दाम नहीं बढ़ाने के फैसले के चलते सरकारी तेल कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

8 लाख बैरल उत्पादन बढ़ाने की उम्मीद
जानकारों का कहना है कि यूएई तुरंत 8 लाख बैरल तेल का उत्पादन बढ़ा सकता है। इससे रूस पर लगे प्रतिबंधों से घटी आपूर्ति के सातवें हिस्से की भरपाई हो सकेगी। आने वाले समय में ईरान से भी आपूर्ति बढ़ने का अनुमान है, जिससे आगे कच्चे तेल की कीमतों के मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद है।


मांग पर नकारात्मक असर
 उत्पादक देशों को भी आशंका है कि तेल कीमतों में उछाल से मांग पर नकारात्मक असर पड़ेगा। जानकारों ने कहा, अर्थव्यवस्थाओं में महंगे क्रूड से अगर सुस्ती आती है तो कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आएगी। इसलिए ओपेक देश उत्पादन बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed