फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   crisil says opening 78 thousand more petrol pump in country is not viable for profit making

भारत के लिए मुनाफे का सौदा नहीं 78 हजार पेट्रोल पंप खोलना: क्रिसिल

Thu, 20 Jun 2019 08:18 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 20 Jun 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
crisil says opening 78 thousand more petrol pump in country is not viable for profit making
- फोटो : PTI

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने भारत को सावधान करते हुए कहा है कि देश में 78 हजार अतिरिक्त पेट्रोल पंप खोलने की योजना आर्थिक रूप से सही नहीं है। इससे ये पेट्रोल पंप एक-दूसरे की बिक्री में कटौती करेंगे और उनका मुनाफा कम हो जाएगा। 

विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन  (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने पिछले साल नवंबर में देश में 78,493 और पेट्रोल पंप खोलने का विज्ञापन निकाला था।
विज्ञापन


इस पर क्रिसिल ने कहा है कि प्रस्तावित संख्या के मुकाबले करीब आधे यानी 30,000 और पेट्रोल पंप खोलने की ही गुंजाइश बनती है। ऐसा होता है तो ये पेट्रोल पंप 12 साल से अधिक की अवधि के बाद लाभ कमाने की स्थिति में पहुंच पाएंगे और डीलर का रिटर्न 12 से 15 प्रतिशत पर स्थिर रह सकेगा। अगर प्रस्ताव का 50 प्रतिशत पेट्रोल पंप खोला जाता है तो और कुछ साल तक बिक्री की उम्मीद कम रहेगी और मुनाफे तक आने में समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनियां भी दौड़ में

देश में अभी 64,624 पेट्रोल पंप परिचालन में हैं। निजी क्षेत्र की कंपनियां भी पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएलसी का संयुक्त उद्यम और नायरा एनर्जी लिमिटेड अगले तीन साल में कुल 4 हजार पेट्रोल पंप खोलेंगे। रॉयल डच शेल भी इस अवधि में 150 से 200 पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2029-30 तक निजी क्षेत्र की कंपनियां 7,500 से 8,000 पेट्रोल पंप जोड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed