फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CRISIL Report: Vegetables and Oil prices decreases, vegetarian and non vegetarian plates become cheaper

क्रिसिल की रिपोर्ट: सब्जियों-तेल के दाम घटने से शाकाहारी थाली नौ व मांसाहारी चार फीसदी सस्ती, अनाज के बढ़े दाम

Wed, 07 Jun 2023 06:44 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Jun 2023 06:44 AM IST
सार

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को रिपोर्ट में कहा कि शाकाहारी थाली की कीमत में सब्जियों और तेल का योगदान 25 फीसदी होता है। इन दोनों के दाम घटने से थालियां सस्ती हुई हैं। सालाना आधार पर मई में सब्जी के भाव 35 फीसदी और तेल के दाम 19 फीसदी तक घटे हैं।

विज्ञापन
CRISIL Report: Vegetables and Oil prices decreases, vegetarian and non vegetarian plates become cheaper
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सब्जियों और खाने के तेलों की कीमतें लगातार गिरने से शाकाहारी एवं मांसाहारी थाली के दाम भी घटने लगे हैं। अक्तूबर, 2022 की तुलना में शाकाहारी थाली 9 फीसदी सस्ती हुई है। मांसाहारी थाली भी 4 फीसदी तक सस्ती हो गई है। हालांकि, अनाजों के दाम बढ़ने से मई में दोनों थालियों के दाम मामूली बढ़े हैं। 

विज्ञापन


रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को रिपोर्ट में कहा कि शाकाहारी थाली की कीमत में सब्जियों और तेल का योगदान 25 फीसदी होता है। इन दोनों के दाम घटने से थालियां सस्ती हुई हैं। सालाना आधार पर मई में सब्जी के भाव 35 फीसदी और तेल के दाम 19 फीसदी तक घटे हैं। हालांकि, अनाज, दाल, चिकन और अंडे के बढ़ते भाव ने मई में थालियों की कीमतें बढ़ा दी हैं। गेहूं के दाम मई में 8 फीसदी बढ़े हैं। चावल व दाल की कीमतें 10 और 4 फसदी तक बढ़ी हैं। इससे थालियों के भाव में ज्यादा गिरावट पर रोक लग गई।
विज्ञापन


अदरक की कीमत 250 रुपये किलो
पिछले करीब दो माह से अदरक की कीमत लगातार 250 रुपये किलो के ऊपर बनी हुई है। खुदरा बाजार में यह 75 रुपये 250 ग्राम है। इसी तरह लहसुन का भाव भी लगातार ऊपर बना है। यह 150 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 रुपये शाकाहारी थाली की कीमत
अवधि                             शाकाहारी                  मांसाहारी
अक्तूबर,  2022                  29 रुपये                  62.7 रुपये
नवंबर, 2022                      27.7 रुपये               61.0 रुपये
दिसंबर, 2022                    26.4 रुपये                59.9 रुपये
जनवरी, 2023                    26.4 रुपये                59.6 रुपये
फरवरी, 2023                    25.5 रुपये                59.0 रुपये
मार्च, 2023                        25.1 रुपये                58.6 रुपये
अप्रैल, 2023                      25.0 रुपये                58.3 रुपये
मई, 2023                         25.1 रुपये                60.6 रुपये

चिकन के भाव 7 फीसदी तक बढ़े
मासिक आधार पर चिकन की कीमतें 5-7 फीसदी बढ़ी हैं। इससे मांसाहारी थाली पर असर दिखा है। देश में थाली की औसत कीमत उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में कीमतों की गणना और आम आदमी के खर्च के आधार पर तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed