फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Crisil claims: Telecom companies can invest 1.8 lakh crore on 5G spectrum

क्रिसिल का दावा : 5जी स्पेक्ट्रम पर 1.8 लाख करोड़ निवेश कर सकती हैं दूरसंचार कंपनियां

Wed, 01 Dec 2021 03:10 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Dec 2021 03:10 AM IST
सार

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड प्लान के टैरिफ में 25 फीसदी तक इजाफा किया है, जबकि जियो भी एक दिसंबर से टैरिफ 21 फीसदी तक बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Crisil claims: Telecom companies can invest 1.8 lakh crore on 5G spectrum
5G - फोटो : pixabay

विस्तार

टैरिफ बढ़ाने और सरकारी बकाये के भुगतान पर राहत से दूरसंचार कंपनियों को 5जी प्रौद्योगिकी में अधिक आक्रामक तरीके से निवेश करने में मदद मिलेगी। वे मौजूदा और अगले वित्त वर्ष में 5जी सेवाओं पर 1.5-1.8 लाख करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। क्रिसिल ने मंगलवार को रिपोर्ट में कहा कि टैरिफ में बढ़ोतरी से दूरसंचार कंपनियों का परिचालन लाभ कम-से-कम 40 फीसदी बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


साथ ही मौजूदा ग्राहकों के अपने प्लान अपग्रेड करने से उनकी प्रति ग्राहक औसत कमाई (एआरपीयू) में भी 20 फीसदी होगा और यह अगले वित्त वर्ष में 135 रुपये से बढ़कर 160-165 रुपये पहुंच जाएगी। इससे 2022-23 में दूरसंचार कंपनियों का परिचालन लाभ एक लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा और उन्हें 5जी सेवाओं में निवेश करने में मदद मिलेगी। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड प्लान के टैरिफ में 25 फीसदी तक इजाफा किया है, जबकि जियो भी एक दिसंबर से टैरिफ 21 फीसदी तक बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों पर चर्चा के लिए परामर्श पत्र जारी 
दूरसंचार नियामक ट्राई ने 5जी स्पेक्ट्रम की कीमतों और नीलामी के अन्य तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श के लिए मंगलवार को विस्तृत परामर्श पत्र जारी किया। इसमें कीमत, मात्रा और संबंधित शर्तें शामिल हैं। ट्राई ने हितधारकों से 28 दिसंबर तक परामर्श पत्र में शामिल मुद्दों पर टिप्पणियां मांगी हैं। सुझाव देने की आखिरी तारीख 11 जनवरी, 2022 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed