फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Counterpoint report 5G smart phones sold most in April June quarter total sales decreased by two percent

रिपोर्ट: अप्रैल-जून तिमाही में बिके सबसे ज्यादा 5जी स्मार्टफोन, गर्मी के कारण कुल बिक्री में दो फीसदी गिरावट

Thu, 01 Aug 2024 06:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 06:04 AM IST
सार

काउंटरपॉइंट ने अपनी मासिक इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट में कहा, कुल बिक्री में गिरावट के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में मूल्य के लिहाज से भारतीय बाजार में सर्वाधिक स्मार्टफोन बेचे गए। इसमें प्रीमियम स्मार्टफोन की मजबूत मांग की अहम भूमिका रही है। 

विज्ञापन
Counterpoint report 5G smart phones sold most in  April June quarter total sales decreased by two percent
साकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

 देश में चालू कैलेंडर वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में 5जी स्मार्टफोन की बिक्री बढ़कर 77 फीसदी पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक है। हालांकि, स्मार्टफोन की कुल बिक्री में सालाना आधार पर दो फीसदी की गिरावट रही। तेज गर्मी, मंदी और सुस्त मांग की वजह से बिक्री में कमी आई है। काउंटरपॉइंट ने अपनी मासिक इंडिया स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट में कहा, कुल बिक्री में गिरावट के बावजूद अप्रैल-जून तिमाही में मूल्य के लिहाज से भारतीय बाजार में सर्वाधिक स्मार्टफोन बेचे गए। इसमें प्रीमियम स्मार्टफोन की मजबूत मांग की अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन


दुकानों तक पहुंचे कम ग्राहक
काउंटरपॉइंट की वरिष्ठ शोध विश्लेषक शिल्पी जैन ने कहा, देश के विभिन्न क्षेत्रों में अप्रैल-जून तिमाही में तेज गर्मी पड़ने से दुकानों तक कम ग्राहक पहुंचे। इसके अलावा, उपभोक्ताओं ने स्मार्टफोन की जगह एयर-कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर जैसे उपकरण खरीदने को प्राथमिकता दी। कम मांग की वजह से स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने स्टॉक को निकालने के लिए कई बिक्री प्रोत्साहन कार्यक्रम भी आयोजित किए।
विज्ञापन


25% बढ़ी प्रीमियम फोन की मांग
रिपोर्ट के मुताबिक, 20,000 रुपये से 30,000 रुपये मूल्य तक के प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में अप्रैल-जून, 2024 में सालाना आधार पर 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 45,000 रुपये से अधिक मूल्य वाले अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन की बिक्री में 24% का इजाफा देखने को मिला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
  • काउंटरपॉइंट के शोध विश्लेषक शुभम सिंह ने कहा, आसान फाइनेंशिंग योजनाओं की मदद से भारतीय उपभोक्ता अपने मौजूदा स्मार्टफोन को प्रीमियम और अल्ट्रा-प्रीमियम श्रेणी में अपग्रेड कर रहे हैं।

मात्रा के आधार पर सबसे ज्यादा फोन शाओमी ने बेचे

कंपनी बिक्री हिस्सेदारी
शाओमी 18.9%
वीवो 18.8%
सैमसंग 18.1%
रियलमी 12.5%
ओप्पो 11.4%

मूल्य के लिहाज से सैमसंग सबसे आगे
कंपनी बिक्री हिस्सेदारी
सैमसंग 24.5%
वीवो 16.8%
एपल 16.3%
रियलमी 10.8%
ओप्पो 10.1%

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed