फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Corporate investment and skill development in Nagaland are gaining strength, claims Finance Minister Sitharama

Nagaland: 'नगालैंड में कॉरपोरेट निवेश और कौशल विकास को मिल रही मजबूती', वित्त मंत्री सीतारमण का दावा

Sat, 15 Nov 2025 05:42 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 15 Nov 2025 05:42 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नगालैंड में कॉरपोरेट निवेश में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है और अब राज्य के युवाओं को उन्नत कौशल से लैस करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। आइए विस्तार से जानें। 

विज्ञापन
Corporate investment and skill development in Nagaland are gaining strength, claims Finance Minister Sitharama
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

नागालैंड में कॉरपोरेट निवेश में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब राज्य के युवाओं को उन्नत कौशल से लैस करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trade: भारत-वेनेजुएला महत्वपूर्ण खनिजों के लिए करेंगे सहयोग; आंध्र में लॉजिस्टिक्स डिजिटलीकरण के लिए समझौता

विज्ञापन

नागालैंड में शुरू हुए दो प्रमुख कार्यक्रम

दीमापुर स्थित नागालैंड टूल रूम व प्रशिक्षण केंद्र में एआई एवं भविष्य कौशल उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीतारमण ने कहा कि इस नए युग का उदाहरण दो प्रमुख कार्यक्रम हैं। सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कोहिमा में टाटा समूह के साथ सहयोग और उन्नत एआई-संचालित विनिर्माण और 3डी प्रिंटिंग तकनीक पेश करने के लिए दीमापुर में सीवाईआईइएनटी फाउंडेशन के साथ साझेदारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम हैं नागालैंड के युवाओं पर केंद्रित

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नागालैंड के युवाओं को आधुनिक नौकरियों के लिए जरूरी कौशल प्रदान करना, उन्हें सफल होने में मदद करना व देश के प्रौद्योगिकी विकास में योगदान देना है।

वित्त मंत्री ने देश के 112 आकांंक्षी जिलों का आकलन किया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागालैंड की यात्रा का उद्देश्य देश के 112 आकांक्षी जिलों की प्रगति का आकलन करना और प्रमुख सरकारी पहलों का सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण घटक प्रमुख बैंकों के सहयोग से आयोजित ऋण आउटरीच कार्यक्रम था। इसका उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देते हुए सुलभ ऋण उपलब्ध कराना था।



साथ ही लोगों के जीवन पर इन कार्यक्रमों के प्रभाव का प्रत्यक्ष निरीक्षण करना, मौजूदा चुनौतियों का समाधान करना व देश के प्रत्येक भाग के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था।

पूंजी निवेश योजना की समीक्षा की

वित्त मंत्री ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और उनके कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक की और नियाथु रिसॉर्ट में पूंजी निवेश योजना के लिए राज्य को विशेष सहायता की प्रगति की समीक्षा की। सीतारमण ने फेक जिले में सुविधाओं से युक्त प्री-फैब बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण और जुन्हेबोटो में प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक गेस्ट हाउस का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed